9 साल तक गुल्लक में जोड़े पैसे, खोली तो पूरी कर डाली ऐसी ख्वाहिश कि लोग बोले- दिल छू लिया

0
6
UP woman saves money for 9 years, piggy bank savings video
instagram

नई दिल्ली: गुल्लक का नाम सुनते ही बचपन की वो यादें ताजा हो जाती हैं, जब जेब खर्च से बचे सिक्के और छोटे-छोटे नोट उसमें जमा किए जाते थे। आमतौर पर बच्चों को बचत की आदत सिखाने के लिए गुल्लक रखी जाती है. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लंबे समय तक की गई छोटी-छोटी बचत कितना बड़ा काम कर सकती है।

किसने शेयर किया वीडियो 

इंस्टाग्राम यूजर दीक्षा जायसवाल ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी कई साल की बचत की झलक दिखाई है। वीडियो के मुताबिक, उन्होंने साल 2017 से पैसे जमा करना शुरू किया था और अब उन्होंने इसी बचत से जमीन का एक प्लॉट खरीदने का दावा किया है। वीडियो की शुरुआत में दीक्षा गुल्लक से जमा किए गए नोट और सिक्के निकालती नजर आती हैं। इसके बाद वह एक बैग लेकर आती हैं और उसमें रखे नोटों के कई बंडल निकालकर दिखाती हैं। वीडियो को देखकर पहले ऐसा लगता है कि वह किसी महंगी चीज की खरीदारी करने वाली हैं।

पलॉट खरीदने के लिए बचाए पैसे 

इसके बाद वीडियो में उस चीज का खुलासा होता है, जिसके लिए दीक्षा ने वर्षों तक पैसे बचाए थे। यहां कहानी कार, महंगे फोन या किसी गहने की नहीं, बल्कि जमीन की है। दीक्षा ने दावा किया कि उन्होंने अपनी बचत से एक प्लॉट खरीदा है। इसके बाद वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ उस जमीन पर तस्वीरें खिंचवाती भी दिखाई देती हैं।

सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने दीक्षा की सोच और उनके फैसले की तारीफ की है. लोगों का कहना है कि लंबे समय तक पैसे बचाने के बाद किसी महंगी चीज पर खर्च करने के बजाय जमीन में निवेश करना ज्यादा समझदारी भरा फैसला हो सकता है। कई लोगों ने माना कि वीडियो देखते समय उन्हें लगा था कि आखिर में कोई कार, फोन या महंगा सामान दिखाया जाएगा। लेकिन प्लॉट खरीदने की बात सामने आने के बाद उनकी उम्मीद से बिल्कुल अलग नतीजा देखने को मिला।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट 

एक यूजर ने लिखा कि उसे खुशी है कि दीक्षा ने कार खरीदने के बजाय जमीन में निवेश किया। वहीं, दूसरे यूजर ने अपनी कमाई से जमीन खरीदने के फैसले को गर्व की बात बताया। वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि दीक्षा की कहानी ने बचत और निवेश को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here