Delhi Metro Viral Video: नन्हे बच्चे ने CISF जवान को किया सैल्यूट, जवाब ने जीत लिया लोगों का दिल

0
5
Delhi Metro viral video , little girl salutes CISF Jawan
X/ @CISFHQrs

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो बिना किसी खास मौके के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। दिल्ली मेट्रो से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक छोटी बच्ची ड्यूटी पर तैनात CISF जवान को देखकर सैल्यूट करती नजर आ रही है। बच्ची का यह छोटा-सा इशारा लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या? 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर यात्री अपने सफर में व्यस्त हैं। इसी दौरान बच्ची की नजर वर्दी पहने CISF जवान पर पड़ती है। इस दौरान जवान को देखते ही बच्ची अचानक अपना हाथ उठाकर उन्हें सैल्यूट करती है। उसके चेहरे पर मासूमियत के साथ जवान के प्रति सम्मान भी साफ दिखाई देता है।

बच्ची के इस अंदाज ने आसपास मौजूद लोगों का भी ध्यान खींच लिया। खास बात यह रही कि CISF जवान ने भी बच्ची के सैल्यूट का उसी गर्मजोशी से जवाब दिया। दोनों के बीच कुछ सेकंड का यह छोटा-सा पल था, लेकिन इसने बिना कुछ कहे ही सम्मान और अपनापन जाहिर कर दिया।

CISF ने शेयर किया वीडियो

इस प्यारे पल का वीडियो CISF के आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बच्ची की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उसकी मासूमियत और संस्कार की सराहना की, तो कुछ ने कहा कि इतनी कम उम्र में वर्दी और देश की सेवा करने वालों के प्रति सम्मान की भावना दिखाना बेहद खूबसूरत है।

CISF ने भी इस घटना को वर्दी के प्रति लोगों के भरोसे और सम्मान से जोड़ते हुए इसे सेवा, साहस और समर्पण की भावना का प्रतीक बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स का कहना है कि सम्मान जताने के लिए बड़े शब्दों की जरूरत नहीं होती। बच्ची का कुछ सेकंड का सैल्यूट ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने और जवान के प्रति सम्मान जताने के लिए काफी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here