बेंगलुरु की बारिश में बाइक से गिरा 2 लाख का MacBook, सामान खोजने निकले हर्षित

0
5
MacBook Lost And Found , Bengaluru Viral Story , Humanity And Kindness
AI Generated

बेंगलुरु: तेज बारिश के बीच एक युवक के लिए कुछ घंटे बेहद परेशान करने वाले रहे, जिम से घर लौटते समय उसकी बाइक के पीछे लगा टॉप बॉक्स रास्ते में कहीं गिर गया। बॉक्स में करीब दो लाख रुपये का MacBook, निजी डायरी और कई जरूरी सामान रखे थे। खास बात यह थी कि युवक को बॉक्स के गिरने की जानकारी घर पहुंचने के बाद हुई।

बिहार निवासी हर्षित सुरेका ने घर पहुंचकर जब बाइक के पीछे देखा तो टॉप बॉक्स गायब था। उन्हें तुरंत समझ आ गया कि जिम से घर के बीच करीब 3-4 किलोमीटर के रास्ते में कहीं बॉक्स गिरा होगा। उस समय बेंगलुरु में तेज बारिश हो रही थी, लेकिन हर्षित बिना देर किए उसी रास्ते पर सामान की तलाश में निकल पड़े। वहीं अब इस पूरी घटना का वीडियो हर्षित ने अपने इस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, तो जब वह वापस अपना सामान देखने पहुंचे तो उन्हें लैपटॉप मिला या नहीं चलिए जानते हैं। 

बारिश के बीच शुरू की तलाश

हर्षित ने रास्ते में सड़क के किनारे काफी देर तक टॉप बॉक्स खोजा। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की कि क्या किसी ने बाइक से कोई बॉक्स गिरते हुए देखा है। काफी तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो उनकी चिंता बढ़ने लगी। इसी दौरान उन्हें एक अहम जानकारी मिली। किसी व्यक्ति ने बताया कि उसने सड़क पर एक टॉप बॉक्स पड़ा देखा था। बाद में वहां से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक ने उसे उठा लिया था। यह सुनकर हर्षित को उम्मीद जगी कि शायद उनका सामान सुरक्षित है।

इसके बाद उन्होंने ई-रिक्शा चालक से संपर्क किया। टॉप बॉक्स मिलने पर जब हर्षित ने उसे खोला तो उनके अंदर रखा MacBook, डायरी और बाकी सामान बिल्कुल सुरक्षित था। कई घंटों की चिंता के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली।

ईमानदारी ने जीता दिल

इस पूरे मामले में ई-रिक्शा चालक की ईमानदारी ने हर्षित का दिल जीत लिया। लाखों रुपये का सामान मिलने के बावजूद चालक ने उसे अपने पास रखने के बजाय उसके असली मालिक तक पहुंचाया। हर्षित ने उसकी मदद और ईमानदारी के बदले इनाम देने की कोशिश की, लेकिन चालक ने पैसे लेने से साफ इनकार कर दिया।

वहीं अब हर्षित ने सोशल मीडिया पर इस घटना को शेयर किया है और ई-रिक्शा चालक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि बारिश और परेशानी के बीच सामान वापस मिलने से उन्हें काफी राहत मिली। यह घटना दिखाती है कि आज भी अनजान लोगों के बीच ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल देखने को मिलती है। यहीं वजह है कि अब ये वीडियो यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और रिक्शा चालक की ईमानदारी को खूब सरहाया जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here