ग्रेजुएट छात्र का बड़ा खुलासा, छोटी सी बात पर कंपनी ने नौकरी से किया मना, स्क्रीनशॉट्स वायरल

0
6
Gen-Z Candidate Rejected Over Interview Reschedule
Pinterest

नई दिल्ली: नौकरी के इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर एक मामला तेजी से चर्चा में है. एक ग्रेजुएट छात्र मंथन ने दावा किया कि महज फाइनल इंटरव्यू का समय बदलने की गुजारिश करने पर कंपनी ने उसे नौकरी की प्रक्रिया से बाहर कर दिया. छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कंपनी के फाउंडर के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं.

सिर्फ 30 मिनट आगे करने की थी मांग

मंथन के अनुसार, कंपनी के फाउंडर ने दोपहर करीब 1:30 बजे उससे संपर्क किया और उसी दिन दोपहर 2 बजे फाइनल इंटरव्यू के लिए बुलाया. इतनी कम समय की सूचना पर उपलब्ध होना उसके लिए संभव नहीं था.

ऐसे में मंथन ने इंटरव्यू को करीब आधे घंटे आगे करने का अनुरोध किया, लेकिन उसके मुताबिक, कंपनी ने दूसरा समय देने के बजाय उसकी हायरिंग प्रक्रिया को ही खत्म कर दिया.

कंपनी ने बताई अलग तरह की उम्मीद

मंथन द्वारा साझा किए गए चैट स्क्रीनशॉट में कंपनी की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि स्टार्टअप तेजी से विस्तार कर रहा है और उसे ऐसे कर्मचारी चाहिए जो इस नौकरी को बेहद प्राथमिकता दें.

मैसेज में यह भी संकेत दिया गया कि अगर किसी उम्मीदवार की अन्य जिम्मेदारियां हैं या वह तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकता, तो कंपनी उसके आवेदन को आगे नहीं बढ़ाना चाहती. इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई कि क्या नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार से इतनी कम सूचना पर अपना पूरा शेड्यूल बदलने की उम्मीद उचित है.

सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

मंथन की पोस्ट सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कंपनी के रवैये पर सवाल उठाए. कुछ लोगों का कहना था कि फाइनल इंटरव्यू के लिए एक घंटे से भी कम समय पहले बुलाना खुद में अव्यावहारिक है.

कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि इस घटना से मंथन को कंपनी के वर्क कल्चर की झलक पहले ही मिल गई. उनके मुताबिक, ऐसी जगह नौकरी न मिलना शायद उम्मीदवार के लिए नुकसान के बजाय फायदे की बात हो सकती है.

वहीं, कुछ लोगों ने स्टार्टअप फाउंडर्स की उस सोच की आलोचना की जिसमें कर्मचारियों से हर समय तुरंत उपलब्ध रहने की उम्मीद की जाती है. इस मामले ने एक बार फिर Gen-Z और कंपनियों के वर्क कल्चर, वर्क-लाइफ बैलेंस और कर्मचारी की उपलब्धता को लेकर बहस छेड़ दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here