बप्पा के दर्शन के लिए एथनिक लुक में छाई राधिका मर्चेंट, फिरोजी कुर्ते में देसी अंदाज हुआ वायरल

0
6
Ambani Family Lalbaugcha Raja Visit
Pinterest

नई दिल्ली: गणपति उत्सव की चमक-दमक के बीच अंबानी परिवार का हर अंदाज सोशल मीडिया पर छा जाता है। एंटीलिया में बप्पा की सेवा और फिर भक्तिभाव से विदाई देने के बाद, मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। दरबार में तीनों पारंपरिक लिबास में बेहद सौम्य लग रहे थे, लेकिन हर किसी की निगाहें अंबानी खानदान की छोटी बहू राधिका पर ही थम गईं। अपने सहज स्टाइल सेंस और सादगी भरे एथनिक अंदाज से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि पारंपरिक फैशन में फ्यूजन कैसे जोड़ा जाता है।

कंट्रास्ट प्लाजो का मॉडर्न कॉम्बिनेशन

राधिका का फेस्टिवल लुक पारंपरिक कला और मॉडर्न सिल्हूट का खूबसूरत मेल था। उन्होंने फिरोजी रंग का थाई-लेंथ शॉर्ट कुर्ता पहना, जिसकी अनारकली जैसी बनावट इसे हल्का और ट्रेंडी बना रही थी। इसे उन्होंने ब्राइट पिंक वाइड-लेग प्लाजो के साथ टीम-अप किया। 
टरक्वाइज और गुलाबी रंग का चमकदार कॉन्ट्रास्ट उनके लुक में ताजगी भर रहा था। वहीं, कुर्ते पर की गई बारीक सुनहरी एम्ब्रॉयडरी ने आउटफिट को खूबसूरत फेस्टिव टच दिया।

राजस्थानी लहरिया का जादू

अगर पोशाक की बारीकियों पर नजर डालें तो कुर्ते पर किया गया एम्ब्रॉयडरी वर्क काफी ध्यान खींचने वाला था। वी-नेकलाइन, स्लीव्स के कफ्स और हेमलाइन पर पेस्टल शेड्स, जरी और महीन धागों की नक्काशी की गई थी, जबकि पूरे कुर्ते पर छोटी-छोटी बूटियां उकेरी गई थीं। 
इस समझदारी से की गई डिजाइनिंग की वजह से कुर्ता हैवी वर्क के बावजूद ओवरलैप नहीं लग रहा था। कुर्ते के नीचे पहना गया प्लाजो राजस्थानी लहरिया और बांधनी पैटर्न की याद दिला रहा था। सफेद और सुनहरी तिरछी लाइनों वाले इस प्लाजो के निचले हिस्से पर बना रिच बॉर्डर, बिना दुपट्टे के भी इस पूरे एथनिक सेट को एक कंप्लीट और रॉयल लुक दे रहा था।

मिनिमल जूलरी और स्टाइलिंग से बयां हुई नजाकत

बिना कीमती गहनों के अंबानी परिवार का लुक अधूरा माना जाता है, लेकिन राधिका ने इस बार मिनिमल अप्रोच अपनाई। हैवी नेकलेस से परहेज करते हुए उन्होंने एक स्टेटमेंट लॉन्ग नेकपीस चुना, जिससे उनकी नेकलाइन का हैवी वर्क आसानी से फ्लॉन्ट हो सका। कानों में मैचिंग इयररिंग्स और मिडिल पार्टीशन के साथ बनाई गई ब्रेड (चोटी) में लगी हेयर एक्सेसरी उनके पूरे अवतार को हेड-टू-टो क्लासी बना रही थी। अगर आप भी त्योहारों पर राधिका जैसा मॉडर्न एथनिक लुक चाहती हैं, तो कूल टोन कुर्ते के साथ ब्राइट बॉटम का कंट्रास्ट इस्तेमाल करें। हैवी नेकलाइन वाले सूट के साथ हमेशा हल्की जूलरी पहनें और प्लेन प्लाजो की जगह लहरिया या बांधनी प्रिंट चुनकर अपने साधारण आउटफिट को भी तुरंत रॉयल टच दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here