अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी सेना ने फिर बरसाए बम, इस बार कंधार को बनाया निशाना

0
6
Pakistan Airstrike Kandahar
X @awais4226

नई दिल्ली: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव एक बार फिर सतह पर आ गया है। गुरुवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कंधार शहर के नौवें जिले में स्थित एक सुनसान रेगिस्तानी इलाके को निशाना बनाया। यह हमला सुबह करीब 3 बजे के आसपास हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कंधार शहर के कई इलाकों तक साफ सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

इस घटना की पुष्टि तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने की है। उन्होंने समाचार चैनल TOLOnews को बताया कि इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि हमले से किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। चूंकि यह इलाका रेगिस्तानी और सुनसान बताया जा रहा है, इसलिए जान-माल के नुकसान की आशंका फिलहाल कम मानी जा रही है।

धमाके से शहर में फैली दहशत

अचानक हुए इस धमाके से कंधार शहर के निवासियों में डर और असमंजस की स्थिति बन गई। कई लोग रात के इस वक्त अचानक हुई तेज आवाज से घबरा गए। हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने आगे आकर स्थानीय लोगों को शांत रहने और घबराने की जरूरत न होने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार, हमले के बावजूद शहर में कोई बड़ी क्षति दर्ज नहीं हुई है। फिलहाल इस ताजा हमले से जुड़ी और अधिक आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने अफगान सरजमीं पर कार्रवाई की हो। इससे पहले 21 सितंबर को पाकिस्तान ने पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में जवाबी एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय के अनुसार, इन हमलों में संदिग्ध आतंकी प्रशिक्षण शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया गया था, जिसमें एक कथित सुसाइड बॉम्बर हब भी शामिल था। मंत्रालय का दावा है कि इन सटीक हमलों में 28 आतंकी मारे गए और बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद नष्ट किया गया।

इन हमलों के चलते दोनों देशों के बीच करीब तीन महीने से बनी शांति भंग हो गई है। गौरतलब है कि 2026 की शुरुआत से ही सीमा विवाद को लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है, और यह ताजा घटना इस तनाव को और हवा दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here