मुंबई: सलमान खान के फैंस के लिए आखिरकार बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें, भाईजान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है। पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ टाइटल से अनाउंस हुई इस फिल्म को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब सरकार ने इसे हरी झंडी दे दी है।
फिल्म में बदलाव के बाद मिली NOC
दरअसल, ये फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन टकराव पर बेस्ड है। हाल ही में दोनों देशों के रिश्तों में नरमी आई है, जिसके चलते रक्षा मंत्रालय को फिल्म के कुछ सीन पर एतराज था। इसी वजह से फिल्म अटकी हुई थी। वहीं मेकर्स ने अब फिल्म में बड़े बदलाव किए हैं और नया कट सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को दिखाया, जिसके बाद मंत्रालय ने फिल्म को NOC दे दी है।
रिपोर्ट्स की मानें तो अब फिल्म की रिलीज डेट भी लगभग फाइनल हो चुकी है। सलमान और उनकी टीम 13 नवंबर को टारगेट कर रहे हैं। दिवाली के बाद का फेस्टिव सीजन फिल्म की रिलीज के लिए परफेक्ट माना जा रहा है।
CBFC से सर्टिफिकेट मिलना बाकी
हालांकि अभी एक आखिरी पड़ाव बाकी है। फिल्म को अभी CBFC से सर्टिफिकेट लेना है। मेकर्स जल्द ही फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भेजने वाले हैं। NOC मिलना और CBFC से पास होना दो अलग बातें हैं, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो अगले 10 दिन में फिल्म की फाइनल रिलीज डेट अनाउंस हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि नए वर्जन में फिल्म को पहले से ज्यादा बैलेंस्ड और पॉजिटिव अप्रोच के साथ दिखाया गया है।
फिल्म में सलमान का रोल
वहीं फिल्म में सलमान खान के रोल की बात करे तो वह एक एक दमदार फौजी के रोल में नजर आएंगे। उनके साथ चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी और जेन शॉ जैसे स्टार्स भी अहम किरदारों में दिखेंगे। इसके डायरेक्शन की कमान अपूर्व लाखिया ने संभाली है। अब सभी के नजरे फिल्म की रिलीज डेट पर टिकी हुई है, देखना होगा कि मेकर्स कब तक फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते है।












