यूरोप के डॉक्टरों की नजर में इंडिया की मेडिकल सर्विस कैसी? भारतीय डॉक्टर ने खोला बड़ा राज

0
6

नई दिल्ली: यूरोप में रह रहे एक भारतीय डॉक्टर का अनुभव सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। डॉक्टर ने बताया कि जब उन्होंने यूरोप के डॉक्टरों को भारत की हेल्थकेयर सिस्टम की स्पीड के बारे में बताया तो वे पूरी तरह से शॉक्ड रह गए। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि भारत में मरीज इतनी जल्दी विशेषज्ञ से मिलकर इलाज शुरू कर सकते हैं।

किसने शेयर किया वीडियो 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर dr.palakbhatt नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। खुद को ऑन्कोलॉजिस्ट बताने वाले डॉ. पलक भट्ट ने बताया कि पिछले हफ्ते यूरोप में एक इवेंट के दौरान उन्हें पैलिएटिव केयर पर प्रेजेंटेशन देना था। वहां उनकी कई विदेशी डॉक्टरों से मुलाकात हुई और बातचीत के दौरान भारत और यूरोप की स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना होने लगी।

डॉ. भट्ट ने वीडियो में कहा, “यूरोप के डॉक्टर तब पूरी तरह हैरान रह गए जब मैंने उन्हें बताया कि भारत में अगर किसी को जीभ पर अल्सर होता है और कैंसर का शक होता है, तो वह सीधे ऑन्कोलॉजिस्ट के पास जा सकता है। उसी दिन MRI हो सकता है और शक होने पर उसी दिन बायोप्सी भी हो जाती है।”

यूरोप में  4 से 5 दिन में मिलती है डॉक्टर की अपॉइंटमेंट 

उन्होंने आगे बताया कि भारत में 3 से 4 दिन में रिपोर्ट आ जाती है और एक हफ्ते के अंदर सर्जरी, कीमोथेरेपी या जो भी जरूरी इलाज है, वो शुरू हो जाता है। जबकि यूरोप में सिर्फ फैमिली डॉक्टर यानी GP से अपॉइंटमेंट लेने में ही 4 से 5 दिन लग जाते हैं। डॉ. भट्ट बोले, “उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि हम सिर्फ एक हफ्ते में कैंसर के मरीज का इलाज शुरू कर सकते हैं।”

यूरोप में इलाज के लिए लंबा इंतजार

डॉक्टर ने यह भी साफ किया कि यूरोप में कैंसर डायग्नोस होने के बाद मरीजों को प्राथमिकता मिलती है और अपॉइंटमेंट जल्दी मिल जाता है। लेकिन बाकी मामलों में किसी भी स्पेशलिस्ट से मिलने के लिए 10 से 15 दिन या उससे ज्यादा का इंतजार करना पड़ता है। जबकि भारत में मरीज सीधे स्पेशलिस्ट के पास जा सकता है।

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है। कई यूजर्स ने यूरोप में अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि वहां छोटी सर्जरी के लिए भी महीनों इंतजार करना पड़ता है, जबकि भारत में खासकर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज काफी तेज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here