थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई, 8.08 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य सप्लायर काबू

0
6

रतिया: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने 8.08 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को काबू किया है। आरोपी की पहचान बुट्टा सिंह उर्फ रवि पुत्र ओमप्रकाश निवासी ढाणी किलचियां, फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

हेरोइन बरामदगी का विवरण  

थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को पुलिस टीम लालवास-दादुपुर रोड स्थित सुखचैन नहर क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार गुरविन्द्र सिंह उर्फ गिन्दी व विक्रमजीत उर्फ विक्की निवासी अलीका को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.08 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।

मामला दर्ज और आगे की जांच  

इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 86 दिनांक 30.04.2026, धारा 21बी, 27ए/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान नशा सप्लाई से जुड़े आरोपियों की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए मुख्य सप्लायर को काबू किया। आरोपी से नशा सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here