बंद सिनेमाघरों में फिर गूंजेगा पर्दे का शोर? सिंगल स्क्रीन बचाने की उठी आवाज, CM रेखा गुप्ता

0
6

नई दिल्ली: कभी दिल्ली के मोहल्लों में सिनेमा का पर्दा उठते ही दर्शकों के चेहरे खिल उठते थे। टिकट सस्ता होता था मनोरंजन घर के करीब होता था और हर सप्ताह सिनेमा हॉल के बाहर मानो मेले जैसा नजारा दिखाई देता था। लेकिन वक्त बदला मल्टीप्लेक्स संस्कृति आई और देखते ही देखते दिल्ली के सैकड़ों सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों पर ताले लटक गए। अब इन बंद पड़े सिनेमाघरों को फिर से जीवंत करने की मांग उठी है।

मुख्यमंत्री से नई नीति बनाने की मांग

दिल्ली सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर दर्शक मंच के संयोजक एवं शिक्षाविद् डॉ. दयानंद वत्स भारतीय ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से दिल्ली में बंद पड़े सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के जीर्णोद्धार और पुनः संचालन के लिए नई नीति बनाने की मांग की है।

सस्ते मनोरंजन के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह

डॉ. वत्स ने कहा कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर आम और गरीब परिवारों के लिए सस्ते मनोरंजन का महत्वपूर्ण माध्यम रहे हैं। मल्टीप्लेक्स में बढ़ती टिकट दरों के कारण सामान्य परिवार के लिए फिल्म देखना महंगा हो गया है। उनका कहना है कि सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए जिससे लोगों को उनके घरों के आसपास किफायती मनोरंजन उपलब्ध हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर ‘दिल्ली सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर नीति’ लाने की दिशा में तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here