रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के सेट पर लगी आग,मची भगदड़, वीडियो वायरल

0
5

मुंबई के फिल्म सिटी में सोमवार को रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के एक अस्थायी सेट पर भीषण आग लग गई। इस घटना ने फिल्म सिटी में अफरा-तफरी मचा दी और हवा में धुएं का घना गुबार फैल गया। बताया जा रहा है कि आग ने न केवल रामायण के सेट को बल्कि नजदीकी सेटों को भी प्रभावित किया है, जिनमें ‘पति पत्नी और पंगा 2’ तथा ‘एमटीवी हसल 5’ शामिल हैं।

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें सेट से आग की ऊंची लपटें उठती हुई साफ देखी जा सकती हैं। वायरल वीडियो साझा करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “खबर है कि नितेश तिवारी की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर आग लग गई, जिससे हवा में धुआं फैल गया और मौके पर हड़कंप मच गया।

साउंड सिस्टम और शूटिंग उपकरण भी आग में जले

मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक सोमवार की शाम 4:02 बजे गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी में रिलायंस मीडिया वर्क्स और प्राइम फोकस के पीछे लेवल 1 पर आग लगने की सूचना मिली। आग प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे बने एक अस्थायी सेट में पीसीआर यूनिट में लगी थी। आग की चपेट में बिजली की तारें, इंस्टॉलेशन और केबल के साथ-साथ दरवाजे, लकड़ी के तख्ते, एक एसी यूनिट, बांस और प्लास्टिक सामग्री, एक साउंड सिस्टम तथा शूटिंग उपकरण आ गए।

जानी नुक्सान से बचाव

मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीएमसी वार्ड कंट्रोल और 108 एंबुलेंस सेवाओं को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। राहत की बात यह है कि शाम 4:55 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और किसी के जख्मी होने की कोई खबर नहीं है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, आग पहले ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर लगी और उसके बाद ‘हसल 5’ के सेट तक फैल गई। हालांकि, दोनों सेटों को हुए नुकसान की सटीक मात्रा की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल मामले की जांच और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here