अजय देवगन की Drishyam 3 ने मलयालम वर्जन को दी मात, मोहनलाल भी हुए मुरीद, रिव्यू में कही ये बात

0
6

मुंबई: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज के 11 दिन बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 315 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 489 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसी के साथ यह इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

इसके साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। अब साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने भी ‘दृश्यम 3’ की तारीफ की है। डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इंस्टाग्राम पर मोहनलाल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म की सराहना करते नजर आ रहे हैं। मोहनलाल ने क्या कहा चलिए जानते है.

“मैं काफी इंप्रेस हूं”

मोहनलाल ने कहा, “मैंने दृश्यम- द कन्क्लूजन देखी। जिस तरह से मेकर्स ने इस जर्नी को शानदार अंजाम दिया है, उससे मैं काफी इंप्रेस हूं।” उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक, प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन और पूरी टीम को बधाई दी। वहीं अब फैंस मोहनलाल के इस जेस्चर को काफी पसंद कर रहे हैं।

मोहनलाल की तारीफ इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ही मलयालम की ओरिजिनल ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाया था। रिलीज से पहले अजय देवगन ने भी इच्छा जताई थी कि मोहनलाल उनकी फिल्म देखें।

क्या है फिल्म की कहानी 

बता दें कि हिंदी में बनी दृश्यम 3 की कहानी मलयालम वर्जन से बिल्कुल अलग है, जहां हिंदी में इस कहानी को खत्म कर दिया गया है, वहीं साउथ में अभी भी इसकी जर्नी जारी है। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्म के क्लाइमैक्स को मलयालम से बेहतर बताया है, जबकि मोहनलाल की दृश्यम 3 को मिक्स्ड रिव्यू मिले थे।

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के रोल में लौटे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज और इशिता दत्ता अहम किरदारों में हैं। इस बार जयदीप अहलावत की एंट्री ने कहानी में नया ट्विस्ट डाल दिया है। वहीं एसपी राजवीर सिंह तोमर के रोल में उनका अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here