Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

0
5

नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी बनी हुई है। इस बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 21 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

13 राज्यों महाराष्ट्र, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 26 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 22 से 26 अक्टूबर के बीच भी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में 21 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप निकल सकती है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। तापमान लगभग 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। फिलहाल दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना कम है।

वहीं उत्तर प्रदेश में भी 21 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ समेत कई शहरों में दिन के समय धूप निकल सकती है। सुबह और रात में तापमान कम होने से हल्की ठंड महसूस होगी। फिलहाल राज्य के लिए व्यापक बारिश का अलर्ट नहीं बताया गया है।

मध्य प्रदेश और बिहार का मौसम

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 21 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश, बिजली चमकने और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर 23 अक्टूबर तक मौसम बदल सकता है। वहीं, बिहार में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here