दम्माम एयरपोर्ट पर हूती हमला, एक भारतीय की मौत और 2 घायल

0
7

नई दिल्ली: सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य भारतीय घायल हुए हैं। मंगलवार रात हुई इस घटना में कुल दो लोगों की जान गई है। सऊदी अधिकारियों ने भारतीय पक्ष को इस हमले की जानकारी दी है। भारत ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

GACA ने दी जानकारी

सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 21 अक्टूबर की शाम एयरपोर्ट पर हुआ यह हमला काफी गंभीर था। अथॉरिटी के मुताबिक मृतकों में एक सऊदी नागरिक और एक भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल है। वहीं घायलों की संख्या आठ बताई गई है, जिनमें एक सऊदी नागरिक, दो भारतीय, दो यमनी, दो बांग्लादेशी और एक नेपाली मूल का व्यक्ति शामिल है। सभी को मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई हैं और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

भारतीय अधिकारियों का कहना है कि सऊदी पक्ष से मिली जानकारी के आधार पर आगे की डिटेल जुटाई जा रही है। प्रभावित परिवारों से संपर्क किया जा रहा है और भारतीय मिशन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हमले की वजह साफ नहीं

फिलहाल हमले के पीछे की वजह, हमलावरों की पहचान और एयरपोर्ट को हुए नुकसान का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले के वक्त भारतीय नागरिक एयरपोर्ट के किस हिस्से में मौजूद थे। GACA ने बताया कि एयरपोर्ट को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और यात्रियों व स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हमले के बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन रोक दिया गया था, लेकिन अब ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया है।

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी चिंता

दम्माम सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत का प्रमुख शहर है और किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े और व्यस्त एयरपोर्टों में से एक है। इस तरह की घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here