रात को कॉलेज में युवती के आने पर बवाल, चौकीदार और उसके दोस्त को पीटा

0
6

मथुरा: महाविद्या कॉलोनी स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में मंगलवार रात एक युवती के पहुंचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। रात के समय कॉलेज परिसर में युवती की मौजूदगी की जानकारी पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर वहां ड्यूटी कर रहे चौकीदार और उसके दोस्त को घेर लिया। दोनों के साथ मारपीट करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान युवती मौके से निकल गई।

रात की ड्यूटी पर युवकों पर युवतियों को बुलाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, जयसिंहपुरा निवासी दो युवक गोविंद नगर की महाविद्या कॉलोनी स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में रात की ड्यूटी करते हैं। एबीवीपी पदाधिकारी अमन पंडित और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलेज परिसर में रात के समय युवतियों को बुलाया जाता है। मंगलवार रात भी एक युवती के कॉलेज पहुंचने की सूचना मिली। इस पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद चौकीदार और उसके दोस्त को पकड़ लिया, जबकि युवती वहां से चली गई।

एबीवीपी के पहुंचने पर हंगामा, गेट पर ताला और मारपीट

मामले की जानकारी मिलने पर एबीवीपी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इसके बाद कॉलेज परिसर के बाहर हंगामा शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने गेट पर ताला लगा दिया और चौकीदार व उसके दोस्त को घेरकर उनके साथ मारपीट की। बाद में पुलिस को सूचना देकर दोनों को उसके सुपुर्द कर दिया गया। घटना के चलते मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया, जांच जारी

गोविंद नगर थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

REPORTED BY: PANKAJ RAI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here