छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने सुर घाट पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

0
7

नई दिल्ली: लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर दिल्ली सरकार ने तैयारियों को तेज कर दिया है। श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुर घाट पहुंचकर छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। घाटों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्यदेव को अर्घ्य देने पहुंचते हैं ऐसे में व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं की मौजूदगी में छठ महापर्व की तैयारियों से जुड़े इंतजामों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

छठ महापर्व आस्था और संस्कृति का प्रतीक

दिल्ली में छठ महापर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। पूर्वांचल सहित विभिन्न क्षेत्रों के लाखों श्रद्धालु इस पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसे में घाटों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना पर्व की गरिमा बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण से प्रशासनिक तैयारियों को गति देने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया है।

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here