लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के मंच से कपिल मिश्रा का सियासी प्रहार

0
7

नई दिल्ली:  शाहदरा जिले के विवेक विहार फेज-2 स्थित ओसवाल भवन में राष्ट्र चिंतन संवाद एवं प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ रहा। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्थानीय विधायक संजय गोयल, विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर राष्ट्र चिंतन संवाद आयोजित किया गया। अपने संबोधन में मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विपक्षी नेताओं की बयानबाजी पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने वाले विपक्षी नेता चाहे जितनी गालियां दे लें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं जाने वाले नहीं हैं।

कपिल मिश्रा ने बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे को उठाते हुए दावा किया कि यमुनापार और सीलमपुर सहित दिल्ली के कई इलाकों में इनकी बड़ी संख्या मौजूद है। उन्होंने इस विषय को सुरक्षा और नागरिकता से जुड़े सवालों के संदर्भ में उठाया।

कपिल मिश्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना, पीएम मोदी को लेकर बयानबाजी पर किया पलटवार

वहीं अपने भाषण में उन्होंने कोकराझार से जुड़ी राजनीतिक बयानबाजी का जिक्र करते हुए भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि कुछ लोग बम से भी नहीं मरते, लेकिन उन्हें जूता मारकर मार देंगे।कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक विचारों, लोकतंत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। नेताओं ने अपने विचारों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया।

बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं की मौजूदगी का मुद्दा उठाया, सुरक्षा पर जताई चिंता।

अपने संबोधन के दौरान मंत्री ने कुछ राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने विरोधियों के बयानों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें बम से भी नहीं मारा जा सकता, लेकिन जूता मारकर मार देंगे। उनके इस बयान ने कार्यक्रम में राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय विधायक संजय गोयल और अन्य गणमान्य लोगों ने भी राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े विषयों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गोष्ठी के माध्यम से स्थानीय नागरिकों के बीच राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here