Motorola Signature 27: मोटोरोला का सबसे पावरफुल फ्लैगशिप जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

0
6

नई दिल्ली: मोटोरोला एक बार फिर फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में  है। कंपनी का नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature 27 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन नंवबर में दस्तक देगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। मोटोरोला के ऑफिशियल पोर्टल पर फोन का टीजर लाइव हो चुका है, जिसमें इसके डिजाइन की झलक देखने को मिली है।

इस फोन को कंपनी ने पहली बार सिंतबर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन समित के दौरान दुनिया के सामने पेश किया थीृा। यह एख परफॉर्मेंस और कैमरा सेंट्रिक फ्लैगशिप फोन है, जो खासतौर पर हैवी यूजर्स और फोटोग्राफी लवर्स के लिए बनाया गया है।

दमदार प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम

Motorola Signature 27 में क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। यह प्रोसेसर हैवी गेमिंग, 4K वीडियो एडिटिंग और ऑन-डिवाइस AI टास्क को आसानी से हैंडल कर सकता है। फोन को लंबे समय तक ठंडा रखने के लिए इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा बड़ा है। इससे फोन गर्म नहीं होगा और परफॉर्मेंस लगातार बनी रहेगी।

200MP टेलिफोटो कैमरे से लैस

कैमरे की बात करें तो Motorola Signature 27 फोटोग्राफी में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। इसमें Sony LYTIA 910 का 50MP प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस मिलता है, जो दूर से भी हाई-रिजॉल्यूशन फोटो खींचने में सक्षम है। कंपनी ने इसमें एडवांस्ड स्टेबलाइजेशन आर्किटेक्चर और 3.5 Axis OIS सपोर्ट दिया है, जिससे वीडियो और फोटो में ब्लर की समस्या नहीं होगी और कम रोशनी में भी शानदार रिजल्ट मिलेगा।

GrapheneOS और 7 साल का अपडेट

यह फोन सॉफ्टवेयर के मामले में भी खास होने वाला है। Motorola Signature 27 Android 17 पर चलेगा और कंपनी इसके साथ 7 साल तक OS अपडेट देने का वादा कर रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिक्सल के बाद यह दुनिया का पहला फोन होगा जिसमें GrapheneOS का सपोर्ट मिलेगा। GrapheneOS के डेवलपर्स ने सितंबर में ही इसकी पुष्टि की थी। यह प्लेटफॉर्म स्टैंडर्ड एंड्रॉयड से ज्यादा सिक्योर है और इसमें टॉप-क्लास प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here