जगन्नाथ मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर चाकू के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

0
6

वृंदावन: जगन्नाथ मंदिर के पास कच्चे रास्ते पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नाजायज चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी की पहचान, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई

पकड़े गए युवक की पहचान समीर खान उर्फ बौना (23) पुत्र पप्पू खान निवासी काशीराम कॉलोनी, वृंदावन के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता ग्राम अक्रूर स्थित राधा निवास कॉलोनी बताया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here