टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा, 210 रन भी नहीं बना पाए कीवी, गेंदबाजों ने मचाया तहलका

0
8

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। रविवार को बे ओवल में खेले गए निर्णायक मैच में टीम इंडिया ने 22 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड के घर में लगातार 11 वनडे सीरीज जीतने के सिलसिले को भी तोड़ दिया।

पहले बल्लेबाजी में लड़खड़ाई टीम इंडिया

मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो शुरुआत में सही साबित हुआ। भारतीय टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा 7 रन, विराट कोहली 5 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 18 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। 34 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद टीम मुश्किल में दिख रही थी।इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। श्रेयस 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अक्षर ने 55 गेंदों में 46 रन की जुझारू पारी खेली।

ईशान किशन ने दिलाई सम्मानजनक बढ़त

मध्यक्रम में ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 58 गेंदों पर 46 रन बनाए। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। नमन धीर, आकिब नबी और यश ठाकुर सस्ते में आउट हो गए। एक समय भारत का स्कोर 166 रन पर 8 विकेट था। आखिर में अर्शदीप सिंह ने 14 रन और मोहम्मद सिराज ने नाबाद 14 रन बनाकर टीम को 209 रन तक पहुंचाया। पूरी टीम 42.1 ओवर में ऑलआउट हुई। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सेंटनर और जैकब डफी ने 3-3 विकेट लिए।

पेसर्स ने पलटा मैच, कीवियों की कमर तोड़ी

210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी खराब रही। टिम सीफर्ट को मोहम्मद सिराज ने 14 रन पर आउट किया। इसके बाद विल यंग और निक केली ने थोड़ा संघर्ष किया, लेकिन अर्शदीप सिंह ने दोनों को चलता कर दिया। न्यूजीलैंड का मध्यक्रम भी दबाव में बिखर गया। फिन एलन 1 रन, माइकल ब्रेसवेल 19 रन और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 31 रन बनाकर आउट हुए। डीन का विकेट यश ठाकुर के लिए डेब्यू पर पहला विकेट रहा।

अर्शदीप बने हीरो, भारत ने जीती सीरीज

आखिरी ओवरों में मिचेल सेंटनर ने 24 रन बनाकर उम्मीद जगाई, लेकिन नमन धीर ने उन्हें आउट कर भारत की जीत पक्की कर दी। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.1 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। भारत के लिए अर्शदीप ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि सिराज और अक्षर को 2-2 विकेट मिले। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here