नई दिल्ली: एक ऐसा दौर जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था, आखिरकार खत्म हो गया। एमएस धोनी, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को IPL की सबसे बड़ी टीमों में से एक बनाया, अब खिलाड़ी के तौर पर पीली जर्सी में नहीं दिखेंगे। लगभग दो दशक तक फ्रेंचाइजी का चेहरा रहे भारत के पूर्व कप्तान ने अपने IPL करियर को अलविदा कह दिया है। वह 2027 सीजन से टीम के मेंटर की भूमिका निभाएंगे।
CSK ने जहीर खान को हेड कोच बनाए जाने के कुछ हफ्ते बाद रिटेंशन डेडलाइन वाले दिन इस बड़े फैसले की पुष्टि की। पीली जर्सी उनकी जिंदगी का हिस्सा बनी रहेगी, लेकिन क्रीज पर मैच खत्म करना, स्टंप के पीछे ग्लव्स संभालना और CSK की कप्तानी करना अब सिर्फ यादों में रह जाएगा।
अपडेट जारी है…











