पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म,18 महीने तक करता रहा शोषण

0
6

मथुरा: फरह थाना क्षेत्र के गांव झुड़ाबई में महिला के साथ दुष्कर्म और करीब 18 महीने तक शारीरिक शोषण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ग्राम प्रधान प्रताप सिंह राणा उर्फ पप्पू और उसके तीन साथियों पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण करते रहे।

नौकरी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके पति को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसी दौरान उसे अपने जाल में फंसाया गया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे लगातार डराया-धमकाया गया और उसका शारीरिक शोषण किया गया।

 

Reported By: Prem Kaushik

अदालत के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

महिला का कहना है कि उसने इस मामले में फरह थाने में शिकायत की, लेकिन शुरुआत में पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर फरह थाने में ग्राम प्रधान समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी की मांग लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता

पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कार्रवाई न होने से परेशान महिला रविवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उसने नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराते हुए न्याय दिलाने की मांग की। अब पुलिस की कार्रवाई पर पीड़िता की निगाहें टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here