‘वो हमारे दिल में जिंदा रहेंगे…’,अली खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस के बयान पर मचा बवाल, लोगों ने लगा दी क्लास

0
9
Ali Khamenei Death
Ali Khamenei Death

मुंबई: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को हत्या की खबर ने दुनिया भर में हलचल मचा दी. उनकी मौत पर सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. भारत के कई राज्यों में शिया समुदाय ने भी शोक जताया.

इसी बीच बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट बिग बॉस 19 से चर्चा में आईं फरहाना भट्ट ने भी खामेनेई की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उनका बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

अली खामेनेई की मौत पर फरहाना भट्ट का बयान

इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में फरहाना ने कहा कि वह एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि वह हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे और अल्लाह उनकी शहादत कबूल करे. फरहाना ने आगे कहा कि वह इस खबर से काफी दुखी हैं और सेहरी के बाद से सो नहीं पाईं. उन्होंने बताया कि नमाज पढ़ते समय भी वह भावुक हो गईं क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए था. उनके अनुसार कई लोगों के लिए वह एक मसीहा थे. उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस

फरहाना के बयान से कई नेटिजन्स नाराज नजर आए. एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसे गंभीर मामलों पर पूरी जानकारी के बिना बोलना ठीक नहीं है और यह इंसानियत का मामला है. दूसरे यूजर ने उनके पहनावे पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की. इस तरह के कई कमेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई. कुछ लोग उनके समर्थन में भी सामने आए और कहा कि हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है. वहीं कई यूजर्स ने उन्हें संवेदनशील मुद्दे पर बयान देने के लिए जिम्मेदार ठहराया.

फरहाना भट्ट का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो फरहाना रियलिटी शो बिग बॉस 19 के बाद हाल ही में अमाल मलिक के साथ एक म्यूजिक वीडियो यहीं गुजर दूं में नजर आई थीं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लैला मजनू नाम की एक छोटी फिल्म से की थी. इसके अलावा वह फिल्म सिंघम अगेन में भी छोटी के रोल में दिखाई दी थीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here