देशभर के 13 राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

0
10
Weather Forecast
Weather Forecast

देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदलता जा रहा है. आज यानी 12 अप्रैल को IMD ने लगभग 13 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं और बारिश के कारण लोगों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ सकती है. वहीं मैदानी इलाकों में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

IMD के मुताबिक आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल समेत कुल 13 राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी और कई राज्यों में बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. मौसम बदलने के कारण तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है. 

पहाड़ी इलाकों में खास सतर्कता बरतने की अपील

उत्तराखंड में आज से पहाड़ी इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. खास तौर पर नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जैसे पर्यटन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. पर्यटकों को इससे बचने की सलाह दी गई है. बाहर निकलने से पहले पर्यटकों को मौसम का हाल जान लेने की सलाह दी गई है. हिमाचल प्रदेश में  भी तेज आंधी और बारिश की संभावना है. मुख्य रुप से मनाली जैसे क्षेत्रों में लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी  गई है. क्योंकि पहाड़ी इलाकों में भू स्खलन की भी समस्या है.  

जम्मू और पश्चिम बंगाल में भी चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, राजौरी, कठुआ, डोडा समेत कई अन्य जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है. पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, हुगली, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कालिम्पोंग में मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा भी बताया गया है. वहीं असम के लखीमपुर, कछार, तिनसुकिया, जोरहाट, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट और उत्तरी लखीमपुर में भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

जानें कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल?

राजधानी दिल्ली में भी मौसम ने करवट ली है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं लोगों को राहत देगी. हालांकि अभी बारिश की उम्मीद नहीं जताई गई है. उत्तर प्रदेश में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. लू के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही थी, जिससे उनको राहत मिलने की उम्मीद है. बिहार में अभी मौसम बदलने का कोई अनुमान नहीं जताया गया है. पटना, गया और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लू चलने की प्रबल संभावना जताई गई है.  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here