दिल्ली होटल अग्निकांड: आखिरी सांस तक साथ रहे अफ्रीकी दंपति, बाहों में लिपटे मिले शव

0
7
Delhi Hotel Fire African Couple Remained Together Until Their Last Breath Bodies Found Locked Each Other Arms
Google Gemini

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली. बता दें, इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान चली गई, लेकिन इस त्रासदी के बीच एक ऐसी कहानी सामने आई जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. खबर है कि आग में जान गंवाने वाले एक अफ्रीकी कपल के शव एक-दूसरे की बाहों में मिले, जिसे देखकर बचावकर्मी भी भावुक हो गए. 

जान बचाने के बशरूम में छिपा कपल 

जानकारी के अनुसार, यह दंपति आईवीएफ उपचार के लिए दिल्ली आया था और हौज रानी इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में ठहरा हुआ था. लेकिन बुधवार को होटल में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते धुआं और आग की लपटें पूरी इमारत में फैल गई. इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए कपल भूतल पर स्थित एक बाथरूम में पहुंच गया, लेकिन वहां से बाहर नहीं निकल सका. 

पति के कंधे टिका महिला का सिर 

बचाव अभियान में शामिल लोगों ने बताया कि जब बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था. महिला शौचालय की सीट पर बैठी थी, जबकि उसका पति पास में कुर्सी पर था. दोनों एक-दूसरे को थामे हुए थे. महिला का सिर पति के कंधे पर टिका हुआ था. ऐसा लग रहा था मानो आखिरी सांस तक दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा.

अस्पताल कर्मी भी देखकर हुए हैरान 

बता दें, घटनास्थल पर पहुंचे अस्पताल कर्मियों ने कहा कि अपने लंबे करियर में उन्होंने कई हादसे देखे हैं, लेकिन ऐसा दृश्य उन्होंने पहले कभी नहीं देखा. उधर, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है. अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. 

होटल मैनेजर अभी भी फरार 

वहीं जांच में सामने आया है कि इमारत में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था और छत का एग्जिट भी बंद किया हुआ था. इसके अलावा होटल में अनुमति से अधिक कमरे चलाए जा रहे थे. हालांकि होटल का मैनेजर अभी भी फरार है. अब सभी ही नजरे इसी बात पर टिकी है कि प्रशासन होटल के मालिक को इस अपराध की क्या सजा सुनाता है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here