राहुल रॉय ने खोले अपनी लव लाइफ के राज, बोले- ‘मेरी 300 गर्लफ्रेंड्स थीं’

0
10
Rahul Roy reveals
Instagram @officalrahulroy

मुंबई: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ ने अपने पिछले दो सीजन की तरह,  तीसरे सीजन यानि इस बार भी दर्शकों का खूब दिल जीत रहा है. शो का सबसे अलग कांसेप्ट होने की वजह से वीकेंड की टीआरपी लिस्ट में ये नंबर वन पर बना हुआ है. वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड में राहुल रॉय बतौर सेलेब्रिटी गेस्ट नजर आए.

खास बात ये रही कि शो में उनकी एंट्री जितनी धमकेदार रही, उतना ही लोगों भी शो के बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी खूब मजे किए. हालांकि इस बीच राहुल रॉय ने शो की होस्ट और लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती के साथ कुछ ऐसा शेयर किया, जो अब सुर्खियों में बना हुआ है. 

अफवाहों पर किया रियेक्ट 

बता दें, शो के दौरान जब कंटेस्टेंट और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने राहुल रॉय ने सवाल पूछा कि ‘हमने सुना है कि आपकी 300 गर्लफ्रेंड्स थी, क्या ये सच है?” कृष्णा  इस सवाल के बाद राहुल थोड़ा शरमाते और हंसते बोले, “हां ये सच है”. जैसे ही एक्टर इस बात को कबूला तो वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स और शो की होस्ट भारती के होश उड़ गए. इतना ही नहीं इस दौरान भारती बेहोश होने का नाटक करती हुई नजर आई. 

समर्थ और अभिषेक को मारा ताना 

इस बीच भारती ने समर्थ जुरैल और अभिषेक कुमार की देखते हुए उन्हें कहा “देख लो, तुम लोगों को एक भी नहीं मिल रही और इनकी 300 गर्लफ्रेंड्स थीं”, जिसके बाद सब जोर-जोर से हंसने लगते है. बता दें, राहुल रॉय अपने इस खुलासे के बाद शो की पॉपुलर एक्ट्रेसस अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश के साथ रोमांटिक डांस करते हुए भी नजर आए. जहां उनको अपने हिट गाने “नजर के सामने” गाने का आनंद देखा गया. वहीं ये रोमांटिक मोमेंट तब फनी बन गया, जब कृष्णा ने कहा “राहुल इनको छोड़िए आपने अपनी जिंदगी में बड़े काम किए हैं, ये लोखंडवाला की सो-कॉल्ड सेलेब्रिटी हैं.” 

किन फिल्मों में आ चुके नजर 

बता दें, राहुल रॉय ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में आई फिल्म “आशिकी” से की थी, जो की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके बाद उन्होंने  ‘सपने सजान के’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, ‘जुनून’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here