बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

0
9
conspiracy merge Bengal Pakistan PM Modi scathing attack on Congress
conspiracy merge Bengal Pakistan PM Modi scathing attack on Congress

कोलकाता:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को देश और विशेष रूप से बंगाल के इतिहास का अहम अध्याय बताया है. उन्होंने कहा कि बंगाल की पहचान और सम्मान को बचाने में मुखर्जी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता. 

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा? 

एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विभाजन के दौर में जब बंगाल के भविष्य को लेकर गंभीर चुनौतियां सामने थीं, तब डॉ. मुखर्जी ने मजबूती से अपनी बात रखी और प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय कांग्रेस नेतृत्व निर्णायक भूमिका निभाने में असफल रहा और बंगाल के लोगों की चिंताओं को उतना महत्व नहीं दिया गया, जितना की दिया जाना चाहिए था. 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में हाल के राजनीतिक बदलाव जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक शक्ति का परिणाम हैं.

विकास को लेकर बढ़ी उम्मीद 

इतना ही नहीं अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ये भी कहा कि राज्य में बदलाव की एक नई लहर दिखाई दे रही है. उनके अनुसार, लोगों के बीच विकास, सुशासन और बेहतर भविष्य को लेकर उम्मीद बढ़ी है. उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है, जो प्रदेश के बदलते राजनीतिक तकनीक का संकेत है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के कार्य का भी उल्लेख किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले इस प्रक्रिया में कई तरह की बाधाएं थीं, लेकिन अब सीमा सुरक्षा से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को सरकार की प्राथमिकता बताया और कहा कि सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के मामलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

‘पश्चिमबंग दिवस’ को लेकर क्या कहा? 

इसके अलावा पीएम मोदी ने 20 जून को मनाए जाने वाले ‘पश्चिमबंग दिवस’ के महत्व पर भी जोर दिया है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को राज्य के गठन और उससे जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे अपने इतिहास और विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें. इससे पहले प्रधानमंत्री ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया. उनके दौरे को राज्य की राजनीति और विकास से जुड़े मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here