3 देशों में अजीबोगरीब चोरी! महिलाओं के अंडरगारमेंट्स लेकर फरार हुए चोर

0
6
Underwear theft incident
Underwear theft incident

नई दिल्ली: दुनिया भर में चोरी की घटनाएं अक्सर पैसे, गहनों या कीमती सामान से जुड़ी होती हैं, लेकिन हाल के दिनों में जापान, थाईलैंड और भारत से ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्होंने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. इन घटनाओं में आरोपियों ने महिलाओं के अंडरगारमेंट्स को निशाना बनाया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरफ्तार होने के बाद आरोपियों ने अपने इस व्यवहार के पीछे अलग-अलग और बेहद अजीब वजहें बताईं. इन मामलों ने सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है.

जापान में तनाव दूर करने का बताया अजीब तरीका

जापान की राजधानी टोक्यो में 34 वर्षीय नोरीटाका फुरिया को महिलाओं के अंडरवियर चोरी करने और घर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय घरों में घुसकर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा लेता था. पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि वह मानसिक तनाव और निराशा से राहत पाने के लिए ऐसा करता था. आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि यह पहली बार नहीं था, बल्कि वह पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है. जांच में पता चला कि पिछले वर्ष अकिशिमा शहर में उसने एक घर में घुसकर करीब 4,000 येन कीमत के आठ महिलाओं के अंडरवियर चोरी किए थे. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

थाईलैंड में CCTV ने खोला राज

थाईलैंड के माई चान जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक 26 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि हॉस्टल के बाहर सूखने के लिए डाले गए उसके अंडरगारमेंट्स अचानक गायब हो गए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच में एक बुजुर्ग व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दिया. फुटेज में वह हॉस्टल में घुसकर अंडरगारमेंट्स लेकर निकलता नजर आया. जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो वहां कई महिलाओं के अंडरगारमेंट्स बरामद हुए. सबसे हैरानी की बात यह रही कि जांच के दौरान आरोपी खुद भी चोरी किया हुआ एक अंडरगारमेंट पहने हुए मिला. पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली.

बेंगलुरु में भी सामने आया ऐसा ही मामला

भारत के बेंगलुरु में भी इसी तरह की एक घटना ने लोगों को चौंका दिया. पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय अब्दुल हुसैन रात के समय घरों की छतों पर चढ़कर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता था. जांच में सामने आया कि वह चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स को खुद इस्तेमाल करता था. इसके बाद अगले दिन रात में उन्हें वापस उसी जगह छोड़ देता और वहां सूख रहे दूसरे अंडरगारमेंट्स को उठा ले जाता था. यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा, लेकिन जब दो महिलाओं को बार-बार कपड़े गायब होने लगे तो उन्होंने अपनी छत पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए. कैमरों में आरोपी की पूरी हरकत रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here