युवक की मौत पर दहला पटना, बवाल के बीच पत्रकारों को भी बनाया निशाना

0
12
Patna Road Accident
Patna Road Accident

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद ऐसा जनाक्रोश फूटा कि पूरा इलाका जंग के मैदान में तब्दील हो गया। पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी के समीप एक बेकाबू और तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे 26 वर्षीय युवक मनीष कुमार को कुचल दिया। हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया और बस में सवार यात्री भी जान बचाकर बाहर निकल गए। हालांकि, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते यह आक्रोश हिंसक भीड़ में बदल गया, जिसने पूरे इलाके में भारी उत्पात मचाया।

दमकल कर्मियों और पुलिस को खदेड़ा

आक्रोशित भीड़ ने सबसे पहले दुर्घटना को अंजाम देने वाली बस को चारों तरफ से घेरकर आग के हवाले कर दिया। धू-धू कर जलती बस की लपटें देखकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलने पर जब फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने मौके पर पहुंची, तो उग्र लोगों ने उन्हें पत्थरबाजी कर खदेड़ दिया, जिसके कारण दमकल कर्मियों को बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा। 

मीडियाकर्मियों पर हमला

घटनास्थल पर खड़ी कई आम नागरिकों और पत्रकारों की मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया गया और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। घटना की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ भी भीड़ ने हाथापाई की और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक प्रमुख समाचार चैनल के पत्रकार से उनकी माइक आईडी तक छीन ली गई। 

भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर कैंप करने पहुंचे। पुलिस को बेकाबू हो चुकी भीड़ को तितर-बितर करने और इलाके में शांति बहाल करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी राज कुमार सिंह ने बताया कि मनीष कुमार नामक युवक की सड़क पार करते समय बस की चपेट में आने से मौत हुई थी, जिसके बाद कुछ उपद्रवी तत्वों ने भीड़ का फायदा उठाकर हिंसा भड़काई। उपद्रवियों ने गुस्से में आकर मौके पर मौजूद पुलिस की तीन जीपों को आग लगा दी, जिससे वे जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।

पुलिस वाहनों समेत कई गाड़ियां फूंकीं

क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस टीम को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा। भीड़ बेकाबू हो चुकी थी। पुलिस कर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए घटनास्थल से पीछे हटना पड़ा। उपद्रवियों ने गुस्से में आकर मौके पर मौजूद पुलिस की तीन जीपों को आग लगा दी, जिससे वे जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर जब फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने मौके पर पहुंची, तो उग्र लोगों ने उन्हें पत्थरबाजी कर खदेड़ दिया, जिसके कारण दमकल कर्मियों को बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here