IND vs PAK: पाकिस्तान को धूल चटाकर अगले राउंड का टिकट कटाना चाहेगी टीम इंडिया, हॉकी विश्व कप का हाई-वोल्टेज मुकाबला कैसे देखें लाइव

0
8
Ind vs pak fih hockey world cup 2026
PINTEREST

नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है. पूल D का यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. भारत के पास अगले दौर में पहुंचने का मजबूत मौका है, जबकि पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला लगभग करो या मरो की स्थिति वाला है.

अगले राउंड के लिए भारत को क्या करना होगा?

भारत ने टूर्नामेंट में वेल्स को 3-1 से हराकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से हार मिली. टीम के खाते में फिलहाल तीन अंक हैं. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने इंग्लैंड से हारने के बाद वेल्स के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला और उसके पास एक अंक है. इंग्लैंड पहले ही अगले दौर में जगह बना चुका है.

भारत और पाकिस्तान की हालिया भिड़ंत में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. इसी साल प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भारत ने पाकिस्तान को लगातार दो मुकाबलों में 7-1 और 4-3 से हराया था. हालांकि, भारत इस मुकाबले को हल्के में नहीं लेना चाहेगा, क्योंकि पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट में बने रहने का यही बड़ा मौका है.

कब और कहां होगा IND vs PAK मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी विश्व कप 2026 का पूल D मुकाबला 19 अगस्त 2026, बुधवार को खेला जाएगा. मुकाबला वैगनर हॉकी स्टेडियम, एम्सटेलवीन, नीदरलैंड्स में होगा और भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा.

कहां देखें India vs Pakistan लाइव?

भारतीय दर्शक इस महामुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

भारत की नजर जीत पर

भारतीय टीम की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखने के साथ अगले दौर में जगह पक्की करने की होगी. टीम को खास तौर पर डिफेंस और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की क्षमता में सुधार करना होगा. दूसरी तरफ पाकिस्तान भारत को हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा. ऐसे में दोनों पड़ोसी देशों के बीच मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here