मुंबई: ऑस्कर 2026 के दौरान कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से रेड कार्पेट को खास बनाया. लेकिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी ने हर जगह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. रेड कार्पेट पर शानदार अंदाज दिखाने के बाद यह कपल वैनिटी फेयर की ऑस्कर आफ्टर पार्टी में भी नजर आया जहां उनकी स्टाइल और केमिस्ट्री की काफी चर्चा हुई.
जैसे ही प्रियंका और निक आफ्टर पार्टी में पहुंचे वैसे ही कैमरों की फ्लैश लगातार उनकी ओर मुड़ गई. दोनों ने बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए और एक दूसरे के साथ रोमांटिक पल भी शेयर किए. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
मेटैलिक गाउन में प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अंदाज
रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग का शानदार ड्रेस पहनकर सभी का ध्यान खींचा था. लेकिन आफ्टर पार्टी में उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह बदलते हुए एक बोल्ड मेटैलिक गाउन चुना. इस गाउन में पतली स्पैगेटी स्ट्रैप्स और गहरी नेकलाइन थी जो उनके लुक को काफी ग्लैमरस बना रही थी. इसके साथ ही ड्रेस में जांघ तक हाई स्लिट था जिससे उनका स्टाइल और भी आकर्षक लग रहा था. चमकदार मेटैलिक फैब्रिक पर कैमरों की रोशनी पड़ते ही उनका लुक और भी निखर कर सामने आ रहा था.
Nick Jonas is cheering on his wife Priyanka Chopra after presenting at the #Oscars tonight ✨ pic.twitter.com/x0zRbFicTV— Chicks in the Office (@ChicksInTheOff) March 16, 2026
इस गाउन की खास बात इसका फर डिजाइन भी था. ड्रेस के नीचे भूरे रंग की फॉक्स फर हेमलाइन और उसी से मेल खाता फर स्टोल उनके लुक में पुरानी हॉलीवुड शैली का खास आकर्षण जोड़ रहा था.
मिनिमल जूलरी और क्लासिक मेकअप
प्रियंका ने अपने इस ग्लैमरस लुक को ज्यादा जूलरी के बजाय मिनिमल स्टाइल के साथ पूरा किया. उन्होंने सिर्फ खूबसूरत झुमके और एक शानदार डायमंड रिंग पहनी. इसके साथ गोल्डन रंग की हील्स ने उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया.
मेकअप की बात करें तो प्रियंका ने ओल्ड हॉलीवुड से प्रेरित मेकअप चुना. उनकी आंखों पर सिल्वर शिमर और स्मोकी आई मेकअप किया गया था. गालों पर हल्का कंटूर और ब्लश था जबकि होंठों पर मोका न्यूड लिप कलर लगाया गया था. उनके बाल एक तरफ से पार्टेड और सीधे रखे गए थे. इस हेयरस्टाइल की वजह से पूरा ध्यान उनके गाउन और मेकअप पर ही बना रहा.
















