महायुति की ओर से BMC मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगी रितु तावड़े, डिप्टी मेयर के लिए संजय घाड़ी का नाम तय

0
8
Ritu Tawde
Ritu Tawde

नई दिल्ली: BMC चुनावों में महायुति गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के बाद आज BJP उम्मीदवार रितु तावड़े मेयर पद के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगी। तावड़े घाटकोपर के वार्ड 132 से कॉर्पोरेटर हैं और इस सीट से दोबारा चुनी गई हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय शंकर घड़ी गठबंधन के डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार हैं।

रितु तावड़े का नाम पार्टी के प्रभावशाली व्यक्ति में गिना जाता है. इसके अलावा स्थानीय नागरिकों के बीच उनकी अच्छी बातचीत है और उन्हें स्थानीय मुद्दों को सुलझाने में एक्सपर्ट माना जाता है. ऐसे में पार्टी ने उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार मानते हुए मैदान में उतारा है. 

कौन हैं रितु तावड़े?

रितु तावड़े मराठा समुदाय से आती हैं. इसके बाद भी उन्होंने गुजराती वोटरों वाले वार्ड से जीत हासिल की थी. बीजेपी का मानना है कि वह जमीनी स्तर पर काफी एक्टिव हैं. स्थानिय नागरिक उनकी बातों को मानते हैं और अपनी समस्याओं को उन्हें समझा भी पाते हैं. इसलिए उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है. उन्होंने लगातार तीसरी बार घाटकोपर से कॉर्पोरेटर चुना गया है. इससे पहले उन्होंने बृहन्मुंबई नगर निगम की शिक्षा समिति की अध्यक्ष के पद को भी संभाला है और वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष है. तावड़े ने 2012 में कांग्रेस से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी  का दामन थामा था. 

कौन हैं संजय शंकर घाड़ी?

BMC ने डिप्टी मेयर पर शिवसेना नेता संजय शंकर घाड़ी को उम्मीदवार घोषित किया है. घाड़ी को पार्टी के अनुभवी नेता के रूप में जाना जाता है. उन्होंने मुंबई नगर राजनीति में काफी लंबे समय से अपनी अहम भूमिका निभाई है. एक समय पर उन्हें राज ठाकरे का करीबी भी माना जाता था. एमएनएस के गठन के समय से ही वह ठाकरे के साथ थे, हालांकि बाद में उन्होंने उद्धव ठाकरे के पार्टी का दामन थामा. उन्हें एक अच्छे और अनुशासित नेता के रूप में जाना जाता है. लोकल नागरिकों के बीच उनके काफी चर्चे हैं. महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद भी बीएमसी मेयर पद को लेकर काफी दिनों तक फैसला नहीं लिया जा सका. इसी दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन की वजह से सारे नाम तय  करनेमें और भी ज्यादा समय लगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here