क्या इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की हो गई मौत? Grok AI ने उनके वीडियो को बताया डीपफेक

0
11
Netanyahu
Netanyahu

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव जारी है. इसी बीच कई बार ईरान की ओर से दावा किया गया कि उनके हमले में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत हो गई. कुछ यूजर्स की ओर से कहा जा रहा था कि ईरान द्वारा किए गए हमले में उनकी मौत हो गई. यह पूरा मामला एक पुराने वीडियो से शुरू हुआ था. 

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें नेतन्याहू के हाथ में 6 उंगलियां नजर आ रही थी. जंग के इस माहौल में लोगों ने इसे एआई वीडियो बताते हुए, उनके मौत की थ्योरी शुरू कर दी. हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ये असली नेतन्याहू नहीं हैं, बल्कि उनका डिजिटल डबल इस्तेमाल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ईरान द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं. ऐसे में नेतन्याहू कहीं भी लाइव नजर नहीं आ रहे. जिसके कारण अफवाहें और भी ज्यादा बढ़ गई. इसी बीच रविवार को नेतन्याहू के आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट शेयर किया गया है. जिसमें वे खुद कॉफी पीते हुए मजाकिया अंदाज में अफवाहों का जवाब देते नजर आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि मैं मर गया हूं. लेकिन आप देख सकते हैं  कि मैं यहां कॉफी पी रहा हूं. इस दौरान उन्होंने पुराने वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए अपने हाथ की पांच उंगलियां गिनाते हैं. हालांकि यह मामला तब और भी ज्यादा तूल पकड़ लिया जब एलन मस्क की कंपनी एक्स के एआई चैटबॉट ग्रोक ने इस वीडियो पर बड़ा बयान दे दिया. 

ग्रोक ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पूछा कि क्या यह असली वीडियो है? इस  पर ग्रोक ने जवाब दिया  कि यह वीडियो 100% डीपफेक है. यह एआई से बनाया गया लगता है. इसके पीछे ग्रोक ने कई संकेत भी बताए. ग्रोक ने इसमें लिप सिंक में कमी, कॉफी का स्तर नहीं बदलना, बैकग्राउंड में असामान्य चीजों पर ध्यान दिलाया.

ग्रोक के इस कमेंट पर कुछ यूजर्स ने समर्थन किया. वहीं कुछ लोगों ने इसे ग्रोक की गलती बताई है. विवाद बढ़ने के बाद उस कैफे ने तस्वीरें जारी कीं जहां नेतन्याहू गए थे. कैफे ने कहा कि नेतन्याहू सच में वहां आए थे, तस्वीरें उसी दिन की हैं. युद्ध जैसे हालात में AI लोगों के बीच अफवाहें फैला सकती है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here