T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, फिन एलन के तूफान में उड़े अफ्रीकी गेंदबाज

न्यूजीलैंड की शुरूआत बेहद आक्रमक रही. फिन एलन और टिम सीफर्ट ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े. 10वें ओवर में पहला विकेट गिरा, लेकिन तब तक मैच पूरी तरह न्यूजीलैंड की पकड़ में आ चुका था.

0
7
World Cup
World Cup

कोलकाता: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी और साउथ अफ्रीका को 169 रन पर रोक दिया.

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 13वें ओवर में ही मैच खत्म कर दिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड अब 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में खेलेगा. उसका सामना भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.

न्यूजीलैंड की तेज शुरूआत

न्यूजीलैंड की शुरूआत बेहद आक्रमक रही. फिन एलन और टिम सीफर्ट ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े. 10वें ओवर में पहला विकेट गिरा, लेकिन तब तक मैच पूरी तरह न्यूजीलैंड की पकड़ में आ चुका था. एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद शतक जड़ा. उनकी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. सीफर्ट ने भी अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. 

मार्को जानसेन का तूफानी अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. दूसरे ओवर में डिकॉक पवेलियन लौट गए. इसके बाद रयान रिकेल्टन बिना खाता खोले आउट हुए. लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई. हालांकि, अंत के ओवरों में मार्को जानसेन ने तूफानी अर्धशतक लगाया. मार्को जानसेन की बल्लेबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया.

न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई जगह

गेंदबाजी में मैट हेनरी और रचिन रविंद्र ने दो-दो विकेट लिए. इस हार के साथ साउथ अफ्रीका एक बार फिर आईसीसी नॉकआउट मुकाबले में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका, जबकि न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी व लॉकी फर्ग्यूसन.

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11

एडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज व लुंगी एनगिडी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here