बेड बॉक्स से मिली मां-बेटी की लाश! सरिता विहार में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी, शक के घेरे में पड़ोसी अकाउंटेंट

0
12

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. एक 35 वर्षीय महिला और उसकी छह साल की मासूम बेटी मृत अवस्था में घर के भीतर मिलीं. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों के शव बिस्तर के बॉक्स में छिपाए गए थे. पुलिस को शक है कि यह वारदात किसी परिचित ने अंजाम दी है और एक पड़ोसी को मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है.

शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि आली विहार स्थित एक मकान में दो शव पड़े हैं. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान बिस्तर के अंदर छिपाए गए शव बरामद किए. 

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

मां और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है. शुरुआती मेडिकल जांच में बाहरी चोट के निशान स्पष्ट नहीं थे, लेकिन पोस्टमार्टम में गला घोंटने और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि पुलिस अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

जानिए कैसे खुला मामला

बता दें महिला के पति, जोकि ओखला में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं, जब घर लौटे तो उन्हें दरवाजा अंदर से बंद मिला. उन्होंने काफी देर तक पत्नी और बेटी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. करीब दो घंटे तक खोजबीन करने और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए.

प्रस्ताव ठुकराने के बाद उतारा मौत के घाट

पुलिस जांच में सामने आया है कि उसी इमारत में रहने वाला एक व्यक्ति, जो पेशे से अकाउंटेंट बताया जा रहा है, शक के दायरे में है. शुरुआती जांच में यह संभावना जताई गई है कि महिला द्वारा उसके प्रस्ताव को ठुकराए जाने से वह नाराज था और उसी गुस्से में उसने यह कदम उठाया. 

हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here