मुंह में कपड़ा ठूंसकर और पैर बांधकर अपने दो महीने के बेटे को मां ने उतारा मौत के घाट

0
9
Mother Killed Son
Mother Killed Son

तेलंगाना में क्रूरता की हद पार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक अंडर-कंस्ट्रक्शन अपार्टमेंट में मंगलवार को दो महीने के बच्चे को उसकी मां ने कथित रूप से मार डाला. इस मामले की जानकारी मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे मिली. 

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी की दोपहर किसी ने 100 डायल कर के बताया कि आउटर रिंग रोड के पास स्पीड सनरैली अपार्टमेंट में एक बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने दी मामले की पूरी जानकारी 

ACP शंकर रेड्डी ने मीडिया को इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हमें 100 पर कॉल आया. जिसमें एक बच्चे की संदिग्ध मौत की जानकारी मिली. हालांकि जब हम वहां पहुंचे तो हमने देखा कि बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था और उसके पैर रस्सी से बंधे थे. पुलिस ने बताया कि गहरी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. इस मामले की शिकायत  मध्य प्रदेश के सागर जिले के नौगांव गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने की थी. उसने पुलिस को बताया कि वह करीब एक महीने से कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी कर रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी, ममता अहिरवार और दो महीने का बेटा सूर्या भी एक टेम्पररी कमरे में रह रहे थे. उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह काम पर निकल गए और बच्चे को घर पर अपनी पत्नी के पास छोड़ गए.

पिता ने दर्ज करवाई शिकायत 

राजेंद्र ने बताया कि जब वह काम से सुबह करीब 11 बजे लौटे, तो उन्होंने कथित तौर पर अपनी पत्नी को आग के गड्ढे के पास पाया और देखा कि बच्चे को जलाया जा रहा था. हालांकि जब उन्होंने पत्नी के हाथ से बच्चे को छीना तो उन्हें यह महसूस हुआ कि बच्चा पहले ही मर चुका था. राजेंद्र का कहना है कि बच्चा पिछले कुछ दिनों से बार-बार रो रहा था और जिससे उनकी पत्नी परेशान लग रही थीं. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि आरोपी ने बच्चे को रोने से रोकने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके पैर रस्सी से बांध दिए. जिससे बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि हम घरेलू हिंसा के एंगल से भी इस मामले की जांच कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here