Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro की सेल भारत में शुरू

0
11

नई दिल्ली: अगर आप कोई नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको एक लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को कुछ ही दिन पहले मार्केट में लॉन्च किया गया था. अब इन दोनों फोन्स की सेल मार्केट में शुरू हो गई है. इन्हें भारत में खरीदा जा सकेगा. बता दें कि ये नए स्मार्टफोन कंपनी की मिड-रेंज लाइनअप का हिस्सा हैं. 

इनमें अपग्रेडेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिप्स और नए Glyph लाइटिंग इंटरफेस दिए गए हैं. Phone 4a में नया Glyph Bar इंटरफेस मौजूद है. वहीं, Phone 4a Pro में एक बड़ा Glyph Matrix सिस्टम दिया गया है. इसमें नोटिफिकेशन और इंटरैक्टिव फीचर्स के लिए अतिरिक्त LED एलिमेंट्स दिए गए हैं. दोनों मॉडल्स में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं. चलिए जानते हैं Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro की कीमत से ऑफर्स तक सभी डिटेल्स.

Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro की भारत में कीमत: 

Nothing Phone 4a के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है. इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है.

Nothing Phone 4a Pro की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है. इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है.

कहां से खरीदा जा सकेगा:

सबसे पहले कलर की बात करते हैं. Nothing Phone 4a को ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. वहीं, Phone 4a Pro को ब्लैक, सिल्वर और पिंक फिनिश में खरीदा जा सकेगा. ऑफर्स की बात करें तो Nothing Phone 4a सीरीज को देश में फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स, क्रोमा और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध कराया गया है. 

शुरुआती ऑफर्स के तहत, Phone 4a पर 3,000 रुपये तक और Phone 4a Pro पर 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके अलावा चुनिंदा पार्टनर्स के जरिए एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी उपलब्ध है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here