Poco X8 Pro सीरीज हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

0
8

नई दिल्ली: Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने भारतीय मार्केट में एक नया फोन लॉन्च कर दिया है. Poco X8 Pro सीरीज के तहत Poco X8 Pro 5G, Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro Iron Man Edition लॉन्च किए गए हैं. इन्हें खरीदने के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है. ये दोनों फोन्स ड्यूल रियर कैमरा समेत 9000 एमएएच तक की बैटरी से लैस हैं. इनकी कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है. चलिए जानते हैं कीमत से फीचर्स और उपलब्धता तक की सभी डिटेल्स.

Poco X8 Pro 5G की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है. Poco X8 Pro 5G Iron Man Edition की भारत में कीमत 37,999 रुपये है. यह इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. Poco X8 Pro Max 5G की बात करें तो इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है. वहीं, 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है.  

बैंक ऑफर्स और उपलब्धता:

अगर आपके पास HDFC बैंक, ICICI बैंक और SBI बैंक के कार्ड हैं, तो आपको 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल जाएगा. ये नए फोन भारत में 23 मार्च से फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे. Poco X8 Pro 5G ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर में उपलब्ध है. वहीं, Poco X8 Pro Max 5G ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में आता है. 

Poco X8 Pro सीरीज के फीचर्स: 

Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro 5G ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित हाइपरओएस 3 पर काम करता है. Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. Poco X8 Pro 5G की बात करें तो इसमें 6.59 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसा ही है. दोनों फोन्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आते हैं.

प्रोसेसर-रैम-स्टोरेज की डिटेल्स: 

Poco X8 Pro Max 5G को 3nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500s चिपसेट के साथ पेश किया गया है. इसमें 12 जीबी अल्ट्रा रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. Poco X8 Pro 5G की बात करें तो 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 चिपसेट के साथ पेश किया गया है. इसमें 12 जीबी अल्ट्रा रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. Pro Max मॉडल में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है. 

कैमरा और बैटरी डिटेल्स: 

कैमरा की बात करें तो Poco X8 Pro सीरीज के फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इनमें 50 मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी रियर कैमरा है. इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) मिलता है. इसके साथ ही, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है. Poco X8 Pro सीरीज में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. 

Poco X8 Pro Max 5G में 9000mAh की बैटरी दी गई है. वहीं, Poco X8 Pro 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है. Poco के इन दोनों स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि Pro Max मॉडल एक बार चार्ज करने पर यह तीन दिन से ज्यादा तक का बैटरी बैकअप दिया गया है. इसके साथ ही 18 दिन से ज्यादा का स्टैंडबाय टाइम या लगभग 30 घंटे का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक मिलता है.

Poco X8 Pro Iron Man Edition की डिटेल्स:

कंपनी Poco X8 Pro का एक खास आयरन मैन एडिशन भी पेश किया है. इसमें मार्वल के सुपरहीरो के सिग्नेचर ब्लैक-एंड-गोल्ड आर्मर (कवच) से मिलते-जुलते कलर दिए गए हैं. इसमें ब्लैक फिनिश कलर है. इसे सुनहरे एलिमेंट्स से सजाया गया है. इसमें कस्टम आयरन मैन-थीम वाला इंटरफेस दिया गया है. कीमत की बात करें तो इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here