दिल्ली शराब घोटाले मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राहत दी है. कोर्ट ने केजरीवाल के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी शराब घोटाले मामले में क्लीन चीट दे दिया है.
आम आदमी पार्टी नेता सुनीता केजरीवाल ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सच की हमेशा जीत होती है. वहीं खुद केजरीवाल ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि मैं करप्ट नहीं हूं. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस फैसले से खुशी की लहर है.
कोर्ट ने मामले पर क्या कहा?
अदालत के फैसले के बाद सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘इस दुनिया में, कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो, शिव-शक्ति से बढ़कर कोई नहीं है. सच की हमेशा जीत होती है.’ केजरीवाल और सिसोदिया के साथ, कोर्ट ने तेलंगाना जागृति की प्रेसिडेंट के कविता समेत बाकी सभी 21 आरोपियों के खिलाफ भी आरोप बरी कर दिए. जिसमें कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण रामचंद्र पिल्लई, मूथा गौतम, समीर महेंद्रू, अमनदीप सिंह ढल्ल, अर्जुन पांडे, बुच्चीबाबू गोरंटला, राजेश जोशी, दामोदर प्रसाद शर्मा, प्रिंस कुमार, अरविंद कुमार सिंह, चनप्रीत सिंह रयात, कविता, कलवकुंतल, दुर्गेश पाठक, अमित अरोड़ा, विनोद चौहान, आशीष चंद माथुर और शरथ चंद्र रेड्डी का नाम शामिल है.
फैसले के बाद क्या बोले केजरीवाल?
राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए इसे बड़ी साज़िश या क्रिमिनल इरादा मानने से मना कर दिया. कोर्ट ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन की भी खिंचाई करते हुए कहा कि अगर इस तरह के काम की इजाजत दी गई तो यह संविधान का गंभीर उल्लंघन होगा. बार एंड बेंच के रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने कहा कि ऐसा व्यवहार जिसमें किसी आरोपी को माफी दे दी जाती है और फिर उसे सरकारी गवाह बना दिया जाता है. उसके बयानों का इस्तेमाल जांच में कमियों को पूरा करने और लोगों को आरोपी बनाने के लिए किया जाता है, यह गलत है. हालांकि फैसला सुनाए जाने के बाद पूर्व सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री पर हमला बोला है.














