Samsung Galaxy S26 Edge का नया लुक हुआ रिलीज, दुनिया का सबसे पतला फोन

0
379
Samsung Galaxy S26 Edge
Samsung Galaxy S26 Edge

World’s Thinnest Phone: सैमसंग गैलेक्सी एस26 एज पर कंपनी काम कर रही है. कहा जा रहा है कि यह अब तक का सबसे पतला फोन हो सकता है. एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन इस साल लॉन्च हुए गैलेक्सी S25 एज से भी पतला होगा. साथ ही यह भी पता चला है कि S26 एज बेहतर परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है. सैमसंग अगले साल की शुरुआत में इस नए मॉडल को लॉन्च कर सकता है. कहा तो यह भी जा रहा है कि कंपनी गैलेक्सी S26 प्लस मॉडल की जगह ले सकती है.

गैलेक्सी S26 एज की मोटाई केवल 5.5 मिमी बताई जा रही है. यह गैलेक्सी S25 एज के 5.8 मिमी प्रोफाइल से 0.3 मिमी पतला होगा. अगर ऐसा होता है तो यह दुनिया का अब तक का सबसे पतला 5G फोन होगा. फोन में 4200mAh की बड़ी कार्बन सिलिकॉन बैटरी दी जा सकती है. इससे पहले लीक से पता चला था कि यह फोन 4400mAh की बैटरी के साथ आ सकता है.

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एज की परफॉर्मेंस और कैमरा अपग्रेड:

इस फोन का मॉडल नंबर SM-S947U है. इस फोन को गीकबेंच पर देखा गया है. लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन में नया स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर दिया जाएगा. इस फोन का डिजाइन भी काफी प्रीमियम बनाया जाएगा. इसमें 3.63GHz की क्लॉक स्पीड दी गई है. फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जाएगा. इस साल के मॉडल के 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है.

गैलेक्सी S26 सीरीज के अल्ट्रा और एज दोनों मॉडल में 10.7Gbps LPDDR5X रैम होगी, जो अब तक का सबसे बड़ा परफॉर्मेंस अपग्रेड होगा. स्टैंडर्ड मॉडल में रेगुलर रैम होने की संभावना है. बता दें कि गैलेक्सी S25 एज में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 12GB LPDDR5X रैम और 256GB स्टोरेज है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर द्वारा संचालित है. नए S26 एज की कीमत लगभग 1 लाख रुपये होने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here