Vivo V70 Elite और Vivo V70 की सेल भारत में शुरू, क्या है कीमत

0
9

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने कुछ ही दिन पहले Vivo V70 मॉडल के साथ Vivo V70 Elite को भारत में लॉन्च किया था. इन दोनों फोन्स को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, कंपनी की वेबसाइट और दूसरे ऑफलाइन रिटेल चैनल से खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. Vivo V70 Elite की बात करें तो इसे तीन कलर में खरीदा जा सकेगा. वहीं, स्टैंडर्ड दो कलर में उपलब्ध कराए जाएंगे. दोनों में ही 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है. 

Vivo V70 Elite, Vivo V70 की कीमत और ऑफर्स: Vivo V70 की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है. इसे लेमन येलो और पैशन रेड कलर में उपलब्ध कराया गया है. Vivo V70 Elite की बात करें तो इसके तीन वेरिएंट 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB की कीमत क्रमशः 51,999 रुपये, 56,999 रुपये और 61,999 रुपये है. यह ऑथेंटिक ब्लैक, पैशन रेड, और सैंड बेज कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है.

मिलेंगे ये बैंक ऑफर्स:

इन पोन्स को अगर आप HDFC बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आपको 10% तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके अलावा 10% तक का एक्सचेंज बोनस या 18 महीने तक के बिना ब्याज वाले EMI ऑप्शन भी मिलेंगे. Vivo V70 Elite और Vivo V70 भारत में फ्लिपकार्ट, अमेजन, वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और कई ऑफलाइन रिटेल आउटलेट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे.

वीवो V70 एलीट, वीवो V70 के स्पेसिफिकेशन्स:

वीवो V70 एलीट और वीवो V70 ड्यूल सिम हैंडसेट हैं, जो एंड्रॉइड 16 आधारित OriginOS 6 के साथ आता है. दोनों में 6.59 इंच (1260×2750 पिक्सल) VM9 एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक और पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक की है. धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है. सीरीज का एलीट मॉडल ऑक्टा कोर क्वालकॉम  स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट के साथ आता है. स्टैंडर्ड मॉडल में ऑक्टा कोर 4nm स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है. 

दोनों फोन्स में 12 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इसके साथ ही 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है, 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. दोनों फोन्स Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आते हैं. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल (f/1.88) का है. वहीं, दूसरा 50 मेगापिक्सल (f/2.65) का सुपर टेलीफोटो कैमरा है. फोन में तीसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है. फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल (f/2.0) का सेल्फी कैमरा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here