नई दिल्ली: हाल के दिनों में WhatsApp के कई यूजर्स को अलग-अलग तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, जिनमें मैसेजिंग में गड़बड़ी से लेकर ऐप का फ्रीज होना शामिल है. रेडिट पर एक यूजर ने हाल ही में उन दिक्कतों के बारे में पोस्ट किया जो उन्हें WhatsApp पर आ रही हैं. हालांकि ऐसा लगता है कि सभी यूजर्स को इन दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है.
उस रेडिट यूजर ने पूछा कि क्या किसी और को भी WhatsApp के साथ ऐसी ही दिक्कतें आ रही हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका मैसेजिंग ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा है.
क्या आ रहीं दिक्कतें?
यूजर ने आगे बताया कि कोई मैसेज भेजने या मिलने के बाद ऐप अचानक कुछ सेकंड के लिए फ्रीज हो जाता है. इसके बाद दूसरे यूज़र्स ने भी कमेंट करके अपने अनुभव शेयर किए. हालांकि अभी तक किसी ने भी इस दिक्कत की खास वजह नहीं बताई है.
रिपोर्ट में क्या आया सामने?
एक रिपोर्ट में ने बताया गया है कि WhatsApp यूजर्स हाल ही में कई दिक्कतों से जूझ रहे हैं. इनमें मैसेज भेजने और पाने में दिक्कतें साथ ही ऐप का अचानक फ्रीज होना शामिल है.
DownDetector जो दुनिया भर में आउटेज को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट है, उसने हाल ही में WhatsApp में किसी आउटेज के बारे में कोई खास जानकारी शेयर नहीं की है. इसलिए यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि WhatsApp की सर्विस हाल ही में बंद हुई हैं.
क्या है इसका कारण?
WhatsApp ने मैसेज भेजने में आ रही दिक्कतों या ऐप के फ्रीज होने के बारे में कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. हालांकि अपने ऑफिशियल FAQ पेज पर कंपनी ने बताया है कि मैसेज न जाने के कई कारण हो सकते हैं. जिनमें इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़ी दिक्कतें भी शामिल हैं. मैसेज न जाने के आम कारण ये हैं:
जिस कॉन्टैक्ट से आप बात करने की कोशिश कर रहे हैं, हो सकता है कि उसके इंटरनेट कनेक्शन में कोई दिक्कत हो. हो सकता है कि दूसरे व्यक्ति का फोन बंद हो. हो सकता है कि वे नेटवर्क कवरेज से बाहर हों. WhatsApp का FAQ पेज बताता है कि मैसेज भेजने और पाने में आने वाली दिक्कतों को कैसे ठीक किया जाए.
इन स्टेप्स को फॉलो करें
WhatsApp के सबसे नए वर्शन पर अपडेट करें.
अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट करें.
पक्का करें कि आपका फोन इंटरनेट से जुड़ा हो.
अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करें.
अपने ऐप को WhatsApp हमेशा अपडेट करता रहता है. इससे न सिर्फ बग्स ठीक होते हैं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस भी बेहतर होता है और नए फीचर्स भी आते हैं. लेटेस्ट फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए अपने मैसेजिंग ऐप को अपडेटेड रखें. आप Play Store या App Store पर जाकर WhatsApp को आसानी से अपडेट कर सकते हैं.
















