नई दिल्ली: Xiaomi 17 Ultra को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन कंपनी की Xiaomi 17 सीरीज का हिस्सा है. कंपनी ने दावा किया है कि उसका नया फोन लीका के 1-इंच LOFIC सेंसर से लैस दुनिया का पहला फोन है. इसमें लीका-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा दिाय गया है. यह फोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है.
Xiaomi 17 Ultra की कीमत: इस फोन को एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है, जो 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 1,39,999 रुपये है. इस फोन को खरीदते समय अगर आप एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा.
Xiaomi 17 Ultra की उपलब्धता:
अर्ली बर्ड पीरियड के दौरान यूजर्स 19,999 रुपये का Xiaomi Professional Photography Kit Pro ले सकते हैं. यह पीरियड 13 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च को खत्म होगा. इसकी सेल भारत में 18 मार्च से शुरू होगी. इसे अमेजन और Xiaomi India ऑनलाइन स्टोर से बिक्री के लिए खरीदा जा सकेगा. इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा.
Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स:
यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित HyperOS 3 से लैस है. इसमें 6.9 इंच Xiaomi HyperRGB ओएलईडी डिस्प्ले मौजूद है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1200×2608 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. वहीं, पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स है. यह डॉल्बी विजन और शाओमी शील्ड ग्लास 3.0 प्रोटेक्शन के साथ आता है. यह फोन क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है. इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है. यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है.
कैमरा और बैटरी डिटेल्स:
इसमें लीका-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल (f/1.67) का मेन सेंसर है. वहीं, दूसरा 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल (f/2.2) अल्ट्रावाइड कैमरा भी मौजूद है. इस फोन में 50 मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस लॉक भी दिया गया है.
Xiaomi 17 Ultra में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6 आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
















