नई दिल्ली: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। शिवांगी ने ऋषिकेश कुमार के साथ शादी की है। शादी में उन्होंने अपने ब्राइडल लुक के लिए ट्रेडिशनल स्टाइल चुना। जयमाला के दौरान वह मरून और गोल्डन रंग के हैवी लहंगे में नजर आईं, जबकि फेरों के समय उन्होंने साड़ी पहनी। दोनों ही आउटफिट में उनका अंदाज काफी खास रहा। शादी की तस्वीरों में कपल की जोड़ी के साथ शिवांगी के ब्राइडल आउटफिट भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। जयमाला की रस्म के लिए शिवांगी ने मरून रंग का हैवी लहंगा पहना था। इस पर गोल्डन रंग की बारीक कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने गोल्डन वर्क वाला नेट का दुपट्टा सिर पर लिया था। मरून और गोल्डन रंग का मेल उनके पूरे ब्राइडल लुक को ट्रेडिशनल अंदाज दे रहा था।
गोल्डन जूलरी ने पूरा किया ब्राइडल लुक
लहंगे के साथ शिवांगी ने हैवी गोल्डन जूलरी पहनी थी। उनके गले में मल्टी लेयर नेकलेस, कानों में मैचिंग ईयररिंग्स और हाथों में कंगन नजर आए। इसके अलावा उन्होंने नथ और मांग टीका भी पहना था। लहंगे और जूलरी का कॉम्बिनेशन उनके ब्राइडल लुक को खास बना रहा था।
चलो अनंत सिंह की बेटी का शादी संपन्न हुआ। हो सकता है मीडिया का ध्यान हम दूसरे खबरों की ओर होगा वरना पिछले 10 दिन से सबका ध्यान यही पर है। https://t.co/1PL9ocrlJG
— The Nalanda Index (@Nalanda_index) November 26, 2026
शिवांगी और ऋषिकेश कुमार की जयमाला की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान शिवांगी मरून-गोल्डन लहंगे में थीं, वहीं ऋषिकेश भी ट्रेडिशनल वेडिंग आउटफिट में नजर आए। दोनों की साथ में तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
अनंत सिंह की बेटी की शादी में जयमाला के बाद देखिए दूल्हा-दुल्हन की खूबसूरत तस्वीर। https://t.co/hMhrDhP9xs
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 26, 2026
फेरों के लिए साड़ी में बदला लुक
जयमाला के बाद शिवांगी ने फेरों की रस्म के लिए अपना आउटफिट बदल लिया। इस दौरान वह ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आईं और इसके साथ दुपट्टा भी कैरी किया। लहंगे के मुकाबले साड़ी में उनका लुक काफी क्लासिक लग रहा था। फेरों की तस्वीरों में शिवांगी और ऋषिकेश साथ बैठे नजर आए। शादी के दोनों लुक में शिवांगी ने ट्रेडिशनल अंदाज को प्राथमिकता दी।












