कुछ सेकंड की लापरवाही ने ली जिंदगी, तेज स्कॉर्पियो ने ली साहिल की जान, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

0
9

नई दिल्ली: कुछ सेकंड की लापरवाही ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी. पश्चिमी दिल्ली में सामने आए एक दर्दनाक सड़क हादसे के नए सीसीटीवी फुटेज ने उस भयावह पल को उजागर किया है, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एसयूवी ने 23 वर्षीय युवक की जान ले ली. वीडियो में साफ दिख रहा है कि टक्कर से ठीक पहले वाहन बेहद खतरनाक तरीके से दौड़ रहा था.

स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद युवक की हुई मौत

यह हादसा 3 फरवरी को द्वारका इलाके के पास हुआ. मृतक की पहचान साहिल धनेशरा के रूप में हुई है. सामने आए ताजा फुटेज में दिखता है कि एक युवक चालक स्कॉर्पियो को तेज गति से चला रहा था और कुछ ही पलों बाद उसकी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो जाती है, जिससे साहिल की मौके पर ही मौत हो गई.

सीसीटीवी में कैद लापरवाही

अब इस मामले से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आ गया है. जिसमें एसयूवी को सड़क पर अनियंत्रण देखा जा रहा है. नियंत्रण खोने के बाद पहले तो वाहन एक बस से टकराने से बाल-बाल बचा, जिससे साफ है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही साहिल की मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गई.

कार के अंदर से बनाया गया वीडियो

इससे जुड़ा एक दूसरा वीडियो भी सामने आ रहा है. यह जो कथित तौर पर कार में बैठी एक महिला ने बनाया था. जिसमें एसयूवी की रफ्तार और लापरवाही साफ नजर आती है. बिना डिवाइडर वाली सड़क पर वाहन तेज गति से दौड़ता दिखता है. कुछ समय बाद वही एसयूवी बस को ओवरटेक करते समय संतुलन खोती है और सामने से आ रही बाइक से भिड़ जाती है.

ओवरटेक की कोशिश और आमने-सामने की टक्कर

फुटेज में यह भी दिखता है कि साहिल अपनी मोटरसाइकिल से बस को पार करने की कोशिश कर रहा था. उसी समय विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी से उसकी सीधी टक्कर हो जाती है. टक्कर इतनी भीषण थी कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला.

मां ने लगाया आरोप

अब साहिल की मां ने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के अंत में दुर्घटना वाला हिस्सा काट दिया गया है. उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्यवाही की मांग की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here