यूपी में 27 IPS अफसरों हुए तबादले, 13 जिलों के कप्तान भी इधर से उधर; देखें पूरी लिस्ट

योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस फेरबदल में 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं. यह कार्रवाई रविवार को हुए आईएएस तबादलों के ठीक बाद की गई है.

0
28
27 IPS officers transferred in Uttar Pradesh
27 IPS officers transferred in Uttar Pradesh

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर काफी तेज हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने रविवार को नौ आईएएस अधिकारियों की सूची जारी करने के ठीक बाद सोमवार को पुलिस महकमे में भी बड़ी सर्जरी की है. सरकार ने एक साथ 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस फेरबदल की सबसे बड़ी बात यह है कि 13 जिलों के पुलिस कप्तान (एसपी और एसएसपी) बदल दिए गए हैं. इन तबादलों के जरिए कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की कोशिश की गई है.

इस सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) के पद पर तैनात रहे चंद्र प्रकाश को अब आईजी सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, क्षेत्रीय स्तर पर शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महराजगंज और हमीरपुर जैसे जिलों में नए पुलिस प्रमुखों की तैनाती की गई है. शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने और कार्यक्षेत्र में रिपोर्ट करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं.

जिलों की नई कमान और अफसरों की तैनाती 

स्थानांतरित अधिकारियों में आदित्य लांग्हे को बरेली से हटाकर फिरोजाबाद का नया एसपी बनाया गया है. ईलामारन जी अब एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे. सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर की कमान सौंपी गई है, जबकि सोमेंद्र मीना को महराजगंज से स्थानांतरित कर रामपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. मऊ जिले की जिम्मेदारी अब कमलेश बहादुर संभालेंगे. इसी तरह, लखनऊ के डीसीपी (पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच का नया एसपी बनाकर भेजा गया है. इसके अलावा, लाखन सिंह यादव को अमरोहा और विनय कुमार सिंह को जालौन की कमान मिली है.

पीएसी और कमिशनरेट में नया फेरबदल 

पुलिस के इस बड़े फेरबदल में पीएसी (PAC) और कमिशनरेट विंग्स में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं. राजेश द्विवेदी को अलीगढ़ पीएसी, विद्या सागर मिश्रा को सीतापुर पीएसी और राजेश कुमार द्वितीय को मेरठ पीएसी का सेनानायक बनाया गया है. राजधानी लखनऊ में डॉ. दीक्षा शर्मा को डीसीपी बनाया गया है, जबकि निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद पीएसी की जिम्मेदारी मिली है. शशांक सिंह को महोबा, शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज और आकाश पटेल को चंदौली का नया एसपी नियुक्त किया गया है. मृगांक शेखर पाठक अब हमीरपुर के पुलिस कप्तान होंगे.

  • चंद्रप्रकाश आईजी सुरक्षा बनाए गए
  • राजेश द्विवेदी सेनानायक पीएसी अलीगढ़
  • प्रबल प्रताप सिंह एसपी क्राइम मुख्यालय
  • विद्या सागर मिश्रा सेनानायक पीएसी सीतापुर
  • राजेश कुमार द्वितीय सेनानायक पीएसी मेरठ
  • आदित्य लांग्हे एसपी फिरोजाबाद बनाए गए
  • ईला मारन एसएसपी एटा बनाए गए
  • डॉ दुर्गेश कुमार सेनानायक एसएसएफ अयोध्या
  • रामनयन सिंह सेनानायक पीएसी नोएडा
  • सौरभ दीक्षित एसपी शाहजहांपुर
  • सोमेंद्र मीणा एसपी रामपुर बनाए गए
  • डॉ दीक्षा शर्मा डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट
  • निपुण अग्रवाल सेनानायक पीएसी मुरादाबाद
  • विश्वजीत श्रीवास्तव एसपी बहराइच बने
  • लाखन सिंह यादव एसपी अमरोहा बनाए गए
  • विनय सिंह एसपी जालौन बने
  • शशांक सिंह एसपी महोबा बनाए गए
  • शक्ति मोहन अवस्थी एसपी महराजगंज बनाए गए
  • आकाश पटेल एसपी चंदौली बनाए गए
  • सत्य नारायण प्रजापति एसपी कौशांबी बनाए गए
  • मृगांक शेखर पाठक एसपी हमीरपुर बने
  • आदित्य बंसल एसपी सिटी अलीगढ़ बनाए गए
  • अमृत जैन एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here