सोना-चांदी हुआ सस्ता, चेक करें अपने शहर में 18 कैरट गोल्ड का नया भाव

0
8
Gold-Silver Price Today
pinterest

नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में शांति देखने को मिल रही है। एक दिन पहले आई बड़ी गिरावट के बाद आज सोने के भाव पूरी तरह स्थिर बने हुए हैं। बीते दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2890 और 22 कैरेट सोना ₹2650 तक सस्ता हुआ था। यदि पिछले एक हफ्ते का लेखा-जोखा देखें तो लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सात दिनों में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना ₹4850 और 22 कैरेट सोना ₹4450 प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है। वहीं दूसरी ओर चांदी की बात करें तो लगातार दूसरे दिन इसके भाव में कोई नया बदलाव दर्ज नहीं किया गया है, जिससे गहने खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है।

महानगरों में सोने की कीमतें 

राजधानी दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,58,390 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,45,200 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की दर ₹1,58,240 तथा 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,45,050 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,58,290 और 22 कैरेट सोने का दाम ₹1,45,100 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।

चांदी के भाव में स्थिरता

चांदी के बाजार में पिछले कुछ दिनों में काफी हलचल देखने को मिली है। लगातार छह दिनों तक स्थिर रहने के बाद 28 अगस्त को चांदी के दामों में ₹5000 प्रति किलो की गिरावट आई थी, जबकि उससे ठीक पहले दो दिनों में इसमें ₹10,500 का बड़ा उछाल आया था। फिलहाल लगातार दूसरे दिन चांदी के रेट स्थिर हैं। देश की राजधानी दिल्ली के साथ मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी बिना किसी फेरबदल के ₹2,55,000 के भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में चांदी के भाव सबसे ऊंचे स्तर पर हैं, जहाँ एक किलो चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को ₹2,60,000 चुकाने पड़ रहे हैं।

बाजार का रुख और विशेषज्ञों की राय

सर्राफा बाजार के भविष्य को लेकर विशेषज्ञ काफी सकारात्मक नजर आ रहे हैं। 360 वन के प्रेसिडेंट और हेड-ब्रोकरेज विरल शाह का मानना है कि यदि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी आती है, तो अगले छह से आठ महीनों के भीतर सोने और चांदी की कीमतों में मौजूदा स्तर से 10 प्रतिशत तक की तेजी आ सकती है। वैश्विक राजनीतिक तनाव आने वाले समय में डॉलर की संभावित कमजोरी सोने-चांदी की चमक को और बढ़ा सकती है। बीते दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2890 और 22 कैरेट सोना ₹2650 तक सस्ता हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here