गौतम गंभीर की बेटी आजीन कोगौतम गंभीर की बेटी आजीन को

0
6
Fit India Ambassador Gautam Gambhir's daughter Aazeen
instagram

नई दिल्ली: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 88वां कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की बेटी आजीन गंभीर को खास सम्मान मिला है. बता दें, 12 साल की आजीन को ‘फिट इंडिया एंबेसडर’ बनाया गया है। इस पद के लिए खुद केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें सम्मानित किया है. वहीं इस आयोजन के दौरान गौतम गंभीर भी वहां मौजूद थे, जो एक पिता के तौर पर उनके लिए एक गौरवान्वित क्षण रहा। 

आजीन को यह जिम्मेदारी युवाओं को फिटनेस के लिए जागरूक करने के मकसद से दी गई है. इसके जरिए उन्हें बच्चों और युवाओं को रोजाना एक्सरसाइज करने, एक्टिव रहने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

बड़ी संख्या में लोगों ने की साइकिलिंग 

इसके साथ ही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने साइकिलिंग भी की। ‘संडेज ऑन साइकिल’ का मकसद लोगों को रविवार की सुबह कुछ समय फिटनेस के लिए निकालने के लिए प्रोत्साहित करना है। साइकिल चलाने के साथ-साथ इस पहल के जरिए लोगों को रोजाना किसी न किसी तरह की शारीरिक गतिविधि करने का संदेश दिया जाता है।

आजीन के लिए यह सम्मान इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता गौतम गंभीर खुद फिटनेस को काफी महत्व देते हैं। क्रिकेटर के तौर पर भी गंभीर अपने अनुशासन और फिटनेस के लिए जाने जाते रहे हैं। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट जीते हैं।

गौतम गंभीर ने कब की थी शादी 

गौतम गंभीर ने 28 अक्टूबर 2011 को नताशा जैन से शादी की थी और दोनों की बड़ी बेटी आजीन का जन्म 1 मई 2014 को हुआ था। इसके बाद साल 2017 में उनकी दूसरी बेटी अनाइजा का जन्म हुआ। बता दें कि ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान की शुरुआत दिसंबर 2024 में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने की थी। इसका मकसद लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रेरित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here