बिहार की सियासत में नया बवाल! दिल्ली होटल कांड पर तेज प्रताप का संजय सिंह पर बड़ा हमला

0
9
Delhi hotel controversy Bihar Minister Sanjay Singh Tej Pratap Yadav allegations
AI Generated

पटना: बिहार की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। क्या दिल्ली के एक होटल में बिहार के मंत्री बहक गए थे? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने महुआ से विधायक और बिहार सरकार में मंत्री संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

तेज प्रताप ने X पर लगाए गंभीर आरोप   

तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महुआ विधायक संजय सिंह को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के एक होटल में एक युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और शोषण के प्रयास का मामला सामने आया है।

आरोप के मुताबिक होटल कर्मियों के हस्तक्षेप से स्थिति को संभाला गया। तेज प्रताप ने आगे लिखा कि इसके बाद इस पूरे मामले को लगभग 25 लाख रुपये के कथित लेन-देन के जरिए रफा-दफा करने की भी बात कही जा रही है। उनके इस पोस्ट के बाद बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

संजय सिंह ने दिया करारा जवाब   

तेज प्रताप के आरोपों पर मंत्री संजय सिंह ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह मंत्रिपरिषद को बदनाम करने की साजिश है और इससे बिहार शर्मसार हो रहा है। संजय सिंह ने चुनौती देते हुए कहा, “अगर कोई भी इन बातों को साबित कर दे तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। अगर किसी के पास सबूत है तो वो पेश करे।”

महुआ सीट का पुराना हिसाब   

बता दें कि संजय सिंह और तेज प्रताप यादव के बीच सियासी अदावत पुरानी है। वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट पर 2025 के चुनाव में संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव को हराया था।

संजय सिंह चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर चुनाव जीते थे और पहली बार विधायक बने हैं। फिलहाल वे बिहार सरकार में PHED मंत्री हैं।

महुआ वही सीट है जहां से तेज प्रताप यादव 2015 में पहली बार विधायक बने थे। ऐसे में इस सीट पर हार का बदला अब तेज प्रताप आरोपों के जरिए ले रहे हैं, ऐसी चर्चा भी सियासी गलियारों में हो रही है।

फिलहाल यह मामला आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित है। कोई आधिकारिक शिकायत या पुलिस केस सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here