मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। बता दें, उनकी बेटी इदा अली ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। इस खुशखबरी को खुद इम्तियाज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इम्तियाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें कृष इदा को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही है। इस तस्वीर के साथ इम्तियाज ने लिखा, ‘इन्हें अपना प्यार और आशीर्वाद दें’ और साथ में ‘द न्यूली एंगेज्ड’ भी लिखा। फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
नॉर्वे में किया था प्रपोज
बता दें, कृष ने इदा को इसी साल जुलाई में प्रपोज किया था। उन्होंने बर्फ से ढकी नॉर्वे की खूबसूरत वादियों में समंदर किनारे घुटनों पर बैठकर इदा से शादी के लिए पूछा था, जिस प्रपोजल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब कई महीनों बाद दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी कर अपनी सगाई का जश्न मनाया है।

इस खास मौके पर इदा बेबी पिंक कलर की शिमरी साड़ी-गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी पर बारीक कढ़ाई और ऑफ-शोल्डर ब्लाउज ने उनके लुक को और ग्लैमरस बना दिया। वहीं कृष ब्लैक बंदगला शेरवानी और काले जूतों में रॉयल अंदाज में नजर आए।
कौन हैं कृष अग्रवाल और क्या करती हैं इदा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष अग्रवाल की उम्र 24 साल है और वे एक हेज फंड में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं। दोनों को घूमने-फिरने का काफी शौक है और अक्सर साथ ट्रैवल करते हैं। वहीं इदा ने भी अपने पिता की तरह फिल्ममेकिंग में ही अपना करियर बना रही हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में अपनी पहली शॉर्ट फिल्म ‘लिफ्ट’ डायरेक्ट की थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की चैपमैन यूनिवर्सिटी से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की। अब तक वे ‘थाई मसाज’ और ‘माया’ जैसे प्रोजेक्ट्स का निर्देशन कर चुकी हैं और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। फिलहाल फैंस दोनों की शादी की डेट बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि ये कपल कब और कहां शादी के बंधन में बंधता है।












